BSP से तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन से रसड़ा में शोक की लहर, अंतिम दर्शन के लिए पैतृक गांव खनवर में उमड़ा जनसैलाब!

यूपी तक

06 Aug 2026 (अपडेटेड: 06 Aug 2026, 12:21 PM)

Umashankar Singh Death: बसपा के एकमात्र विधायक और रसड़ा से तीन बार विधायक रहे उमाशंकर सिंह के निधन से बलिया में शोक की लहर है. उनके पैतृक गांव खनवर में समर्थकों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है.

Google CTA

Umashankar Singh Death: समाज पार्टी के एकमात्र विधायक उमाशंकर सिंह का दिल्ली के एक निजी अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है. उनके निधन की खबर से उनके गृह क्षेत्र रसड़ा और पैतृक गांव खनवर में मातम पसर गया है. तीन बार विधायक रहे उमाशंकर सिंह के घर पर उनके समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है. लोग अपने प्रिय नेता को याद करके काफी भावुक हो रहे हैं.

यह भी देखें...

घर पर उमड़ा समर्थकों का हुजूम

विधायक उमाशंकर सिंह का पार्थिव शरीर अभी उनके गांव खनवर स्थित आवास पर नहीं पहुंचा है, लेकिन इसके बावजूद वहां लोगों की भारी भीड़ जुट गई है. एक छोटे से किसान परिवार से निकलकर तीन बार विधायक बनने वाले उमाशंकर सिंह इलाके में बहुत लोकप्रिय थे. उनके घर के बाहर मौजूद हर शख्स की आंखें नम हैं और लोग अपने नेता के अंतिम दर्शन का इंतजार कर रहे हैं.

ग्रामीणों ने बताया गरीबों का मसीहा

गांव में मौजूद लोगों ने बताया कि विधायक हमेशा जरूरतमंदों की मदद करते थे. स्थानीय निवासी रामपेरी और चंद्रशेखर ने भावुक होते हुए कहा कि उमाशंकर सिंह उनके लिए गरीबों के मसीहा थे. उन्होंने हर मुश्किल में आम लोगों का साथ दिया था. लोगों का कहना है कि उनके क्षेत्र में ऐसा जननेता मिलना अब बहुत मुश्किल है. ग्रामीण इस घटना को क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति बता रहे हैं.

हमेशा बड़ों के पैर छूते थे

पड़ोसी गांव से आए छोटू सिंह ने बताया कि वह एक ऐसे नेता थे जो जनता के हर सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े रहते थे. विधायक की सबसे बड़ी खासियत यह थी कि वह जब भी अपने से बड़े किसी व्यक्ति से मिलते थे, तो हमेशा उनके पैर छूकर उनका आशीर्वाद लेते थे. अपनी इसी सादगी और मददगार स्वभाव के कारण वह रसड़ा विधानसभा के लोगों के दिलों में बसते थे.