तमन्ना मलिक और उनके पति अमन त्यागी को कांवड़ यात्रा के दौरान उनकी वेशभूषा को लेकर प्रशासन की ओर से नोटिस मिला है. इस नोटिस में प्रशासन ने शांति व्यवस्था को बनाए रखने की बात कही है क्योंकि पिछले साल उनके कांवड़ यात्रा के दौरान दो समुदायों के बीच तनाव की स्थिति बनी थी. साथ ही, तमन्ना और उनके पति को बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत ₹20 से ₹2,20,000 तक के मुचलके पर पाबंद किया गया है. अमन त्यागी ने नोटिस मिलने के बाद जमानत की कार्रवाई पूरी की.
ADVERTISEMENT
तमन्ना मलिक संभल की रहने वाली मुस्लिम महिला हैं जिन्होंने 4 साल पहले हिंदू युवक अमन त्यागी से शादी की है।. शादी के बाद उन्होंने पहली बार शिवरात्रि पर अपने पति के साथ शिव मंदिर में जलाभिषेक किया था और अब सावन में भी अभिषेक करना चाहती हैं.
पत्नी के साथ अमन त्यागी हरिद्वार से कांवड़ यात्रा के लिए निकले हैं और उन्होंने साफ कहा है कि वे अपनी यात्रा जारी रखेंगे. उन्होंने यह भी बताया कि वे किसी भी वेशभूषा को लेकर संविधान के खिलाफ कोई कार्य नहीं कर रहे हैं और सभी समुदायों का सम्मान करते हैं.
संभल के एसडीएम विकास चंद्र ने भी स्पष्ट किया है कि प्रशासन ने किसी की वेशभूषा पर रोक नहीं लगाई है. यह कार्रवाई केवल शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियाती तौर पर की गई है.
तमन्ना और अमन के दो बच्चे हैं और वे कुछ समय पहले अपने गांव छोड़कर दूसरी जगह रहे थे लेकिन लगभग एक साल पहले वापस लौट आए. तमन्ना की कहानी धर्म और सांस्कृतिक सहिष्णुता का उदाहरण बनी हुई है.
ADVERTISEMENT










