अंकिता ने ब्वॉयफ्रेंड अमित पचौरी से की थी कोर्ट मैरिज, आगरा में विमल शर्मा ने बेटी का गला घोंटकर मारा, फिर पुलिस दिया चौंकाने वाला बयान!

यूपी तक

04 Aug 2026 (अपडेटेड: 04 Aug 2026, 12:15 PM)

आगरा के नेहटोली गांव में प्रेम विवाह को लेकर एक पिता पर अपनी बेटी की हत्या करने का आरोप लगा है. बताया जा रहा है कि गांव निवासी विमल शर्मा की बेटी अंकिता ने अपने प्रेमी अमित पचौरी से कोर्ट में शादी की थी.

Google CTA

Agra Daughter Murder Case: आगरा के नेहटोली गांव में प्रेम विवाह को लेकर एक पिता पर अपनी बेटी की हत्या करने का आरोप लगा है. बताया जा रहा है कि गांव निवासी विमल शर्मा की बेटी अंकिता ने अपने प्रेमी अमित पचौरी से कोर्ट में शादी की थी. परिवार इस शादी से खुश नहीं था और इसे लेकर लंबे समय से तनाव चल रहा था. आरोप है कि बेटी के इस फैसले से नाराज पिता ने गुस्से में उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

यह भी देखें...

कोर्ट मैरिज के बाद परिवार में बढ़ा तनाव

जानकारी के मुताबिक अंकिता और अमित पचौरी एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे. दोनों ने परिवार की असहमति के बावजूद कोर्ट मैरिज कर ली थी. इस शादी को अंकिता के परिवार ने स्वीकार नहीं किया. बेटी के फैसले को लेकर पिता विमल शर्मा काफी नाराज थे. बताया जा रहा है कि शादी के बाद से ही परिवार में इसे लेकर तनाव बना हुआ था और इसी विवाद ने बाद में गंभीर रूप ले लिया.

बेटी की हत्या का आरोप

मामले के अनुसार शादी को लेकर नाराज पिता ने कथित तौर पर अपनी बेटी की हत्या कर दी. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया. पुलिस ने अंकिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. अधिकारियों की ओर से मामले की जांच की जा रही है, ताकि घटना के पीछे की पूरी वजह और परिस्थितियों का पता लगाया जा सके.

पुलिस के सामने पिता ने कबूली वारदात

जानकारी के मुताबिक आरोपी पिता ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. उसने कथित तौर पर कहा कि वह बेटी की शादी से असंतुष्ट था. पुलिस इस बयान के साथ घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है. वहीं घटना के बाद गांव और आसपास के इलाके में तनाव का माहौल बताया जा रहा है. स्थानीय लोग इस घटना से स्तब्ध हैं.