बरी होने के बाद पूर्व सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह का वृंदावन में दिखा भौकाल!

यूपी तक

• 12:54 PM • 05 Aug 2026

पूर्व सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह को कोर्ट ने यौन शोषण मामले में बरी किया. फैसले के बाद उनका वृंदावन में भव्य स्वागत हुआ. समर्थकों ने फूलों की माला पहनाई और उत्साह जताया. ब्रजभूषण ने अपने गुरु के दर्शन भी किए. उन्होंने राजनीतिक षडयंत्र का दावा किया.

Google CTA

पूर्व सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह को न्यायालय से बरी होने के बाद वृंदावन में भव्य स्वागत मिला. ब्रजभूषण शरण सिंह यौन शोषण मामले में कोर्ट से अपनी बरीत का जश्न मनाते हुए वृंदावन पहुंचे. उनका स्वागत समर्थकों ने फूलों की माला पहनाकर और फूलों की बारिश करके किया. उनके चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी. यह पहला मौका था जब वह अपने गुरु रितेश्वरानंद महाराज के दर्शन करने वृंदावन आये.

यह भी देखें...

पिछले तीन सालों से चल रहे इस विवाद के बाद कोर्ट ने उन्हें बाइज्जत बरी किया. इस फैसले से न सिर्फ ब्रजभूषण बल्कि उनके समर्थकों ने भी उत्साह जाहिर किया. उन्होंने कहा कि न्याय और सत्य के मार्ग पर चलने वालों की सफलता निश्चित होती है.

ब्रजभूषण ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया जिसमें दिल्ली से वृंदावन तक के रास्ते पर मिलने वाले उत्साह को दर्शाया गया है. समर्थकों ने उन्हे रास्ते में भी फूल मालाएं पहनाई और जोरदार स्वागत किया. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों के पीछे बड़ी साजिश थी जिसमें कई राजनीतिक दल और समूह शामिल थे. कानूनी लड़ाई के दौरान उन्हें काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा.

फिर भी उन्होंने सद्गुरु के दर्शन को प्राथमिकता दी और कहा कि वे हमेशा सत्य और न्याय के साथ खड़े रहेंगे.यह उनकी पहली यात्रा थी कोर्ट के फैसले के बाद.