Ballia Crime News: बलिया में अंतर्जनपदीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार, करीब 9 लाख के जेवरात बरामद

Ballia News: बलिया के नगरा थाना पुलिस ने अन्तर्राज्यीय चोर गिरोह के तीन शातिर सदस्यों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है. आरोपियों के पास से करीब 8.80 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात, नगदी, लैपटॉप और चोरी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद हुई है. पूछताछ में आरोपियों ने मंदिरों और बंद घरों में चोरी की कई वारदातें कबूल की हैं.

Newzo

• 06:31 PM • 12 Apr 2026

follow google news

Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में नगरा थाना पुलिस ने रविवार को एक बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने अन्तर्राज्यीय/अंतर्जनपदीय चोर गिरोह के तीन शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है. जिनके पास से भारी मात्रा में चोरी के जेवरात, नगदी और चोरी की घटनाओं में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद हुई है.

यह भी पढ़ें...

लाखों की बरामदगी और गिरफ्तारी

नगरा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान अवधेश वर्मा उर्फ डॉक्टर, चंदन राम और संजय राम उर्फ डॉक्टर के रूप में हुई है. पुलिस ने उनके कब्जे से कुल 23500 रुपये नगद और लगभग 8 लाख 80 हज़ार कीमत के सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए हैं. इसके अलावा उनके पास से एक डेल कंपनी का लैपटॉप और तीन मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है ल. जिनका उपयोग यह रेकी और चोरी करने के लिए करते थे.

मंदिरों और बंद घरों को बनाते थे निशाना

पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. उन्होंने बताया कि वे दिन में मोटरसाइकिल से घूम कर ग्रामीण इलाकों के मंदिरों और बंद घरों की रेकी करते थे फिर रात के समय लोहे की राड से ताला तोड़ कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे. गिरोह ने स्वीकार किया कि उन्होंने नगरा, सुखपुरा, बांसडीह रोड और गढ़वार, बलिया सहित मऊ जनपद के हलधरपुर थाना क्षेत्र में दर्जनों चोरियों की है. सुपापली के राम जानकी मंदिर और बांसडीह रोड के भजनाश्रम मंदिर में मूर्ति और मोकूटों की चोरी की थी. मूर्तियों को न बेच पाने के कारण उन्होंने बिहार जाते समय गंगा नदी में प्रवाहित कर दिया था.

अपराध का लंबा इतिहास

गिरफ्तार अभियुक्त में अवधेश वर्मा और संजय राम का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है. उनके विरुद्ध हत्या के प्रयास (307), गैंगस्टर एक्ट और लूट जैसे गंभीर मामले पहले से दर्ज हैं. अभियुक्तों के कब्जे से 23,500 रुपये और तीन मोबाइल फोन, झुमकी, सुई धागा, बाली, मंगलसूत्र और लॉकेट जो लगभग 35 ग्राम पीली धातु में और सफेद धातु में करधन, पंचा, छोटी पायल और बिछिया जो लगभग 1.2 ग्राम का बरामद किया है. इसके अलावा पुलिस ने एक लैपटॉप तीन बाइक और दो लोहे की रॉड बरामद की है. 

पुलिस ने बताया कि इस गिरोह के कुछ अन्य सदस्य उमेश, बबलू, बलवंत आदि पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं जबकि एक अन्य साथी सूरज राम की तलाश जारी है. सभी अभियुक्त को विधिक कार्यवाही पूर्ण कर न्यायालय भेज गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है.