अयोध्या में रणबीर कपूर का बड़ा निवेश, रामनगरी में 3.30 करोड़ में खरीदी जमीन

UP News: राम मंदिर निर्माण के बाद अयोध्या लगातार फिल्मी सितारों और बड़े निवेशकों की पसंद बनती जा रही है. महानायक अमिताभ बच्चन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर ने भी अयोध्या में जमीन खरीदी है.

Ranbir Kapoor, Ayodhya land deal, Amitabh Bachchan, Ram Mandir, Ayodhya property, Bollywood investment, Yogi Adityanath, Uttar Pradesh news

Ranbir Kapoor (File Photo)

मयंक शुक्ला

• 03:22 PM • 15 May 2026

follow google news

Ranbir Kapoor News: राम मंदिर निर्माण के बाद अयोध्या लगातार फिल्मी सितारों और बड़े निवेशकों की पसंद बनती जा रही है. महानायक अमिताभ बच्चन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर ने भी अयोध्या में जमीन खरीदी है. जानकारी के मुताबिक रणबीर कपूर ने करीब 3.30 करोड़ रुपये में 198.26 वर्गमीटर जमीन अपने नाम दर्ज कराई है. माना जा रहा है कि आने वाले समय में कई और फिल्मी हस्तियां भी अयोध्या में निवेश कर सकती हैं.

यह भी पढ़ें...

रजिस्ट्रार अधिकारी योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अमिताभ बच्चन के बाद अब रणबीर कपूर ने भी अयोध्या में जमीन खरीदी है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अयोध्या का तेजी से विकास किया गया है. शहर में इंफ्रास्ट्रक्चर, सड़कें और दूसरी सुविधाएं लगातार बेहतर हो रही हैं, जिसकी वजह से लोग यहां निवेश करने में रुचि दिखा रहे हैं.

उन्होंने बताया कि सदर तहसील, सोहावल, बीकापुर और रुदौली तहसील क्षेत्रों में अभी भी जमीन उपलब्ध है. आने वाले समय में यहां और बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जाएगा. अयोध्या और उसके आसपास बड़े स्तर पर विकास कार्य किए गए हैं. साथ ही आवास विकास परिषद द्वारा कई कॉलोनियों को भी विकसित किया गया है.

राम मंदिर बनने के बाद अयोध्या देश-विदेश के लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है. यही वजह है कि अब फिल्मी सितारे भी यहां निवेश कर रहे हैं.