'मेरे भाई को फंसाया जा रहा है...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में गिरफ्तार अनुकल्प मिश्रा की बहन ने तोड़ी चुप्पी, बताया सबकुछ!

सिमर चावला

27 Jun 2026 (अपडेटेड: 20 Jul 2026, 12:06 PM)

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में गिरफ्तार अनुकल्प मिश्रा के 40 लाख के मकान को लेकर नई जानकारी सामने आई. परिवार ने आरोपों को नकारते हुए अपना पक्ष रखा.

Anukalp Mishra Ayodhya Case

Anukalp Mishra Ayodhya Case

Google CTA

Anukalp Mishra Ayodhya Case: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले की जांच के बीच गिरफ्तार आरोपियों से जुड़ी नई जानकारियां सामने आ रही हैं. मुख्य आरोपियों में शामिल अनुकल्प मिश्रा को लेकर दावा किया जा रहा है कि उसने करीब दो वर्ष पहले अयोध्या के कौशलपुरी इलाके में लगभग 40 लाख रुपये का नया मकान खरीदा था. इसी सिलसिले में हमारी टीम उसके घर पहुंची, लेकिन घर का दरवाजा नहीं खोला गया. हालांकि, घर के अंदर से आरोपी की बहन ने बातचीत करते हुए परिवार का पक्ष सामने रखा और आरोपों को सिरे से खारिज किया.

यह भी पढ़ें...

कौशलपुरी स्थित घर पहुंची टीम

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में गिरफ्तार अनुकल्प मिश्रा अयोध्या के कौशलपुरी इलाके का रहने वाला है. हमारी टीम जब उसके घर पहुंची तो अंदर लोगों की मौजूदगी थी, लेकिन किसी ने दरवाजा नहीं खोला. इसके बाद आरोपी की बहन ने दरवाजे के अंदर से ही बातचीत की. उन्होंने कहा 'मेरे भाई को फंसाया जा रहा है. यह घर हमने दो साल पहले ही खरीदा था. मुकदमा दर्ज होने के बाद अंकल ने भी हमसे कुछ नहीं कहा. हमें सिर्फ इतना पता है कि हमें फंसाया जा रहा है.'

चाची के आरोपों पर भी परिवार ने दिया जवाब

अनुकल्प मिश्रा की चाची द्वारा लगाए गए आरोपों पर भी परिवार ने प्रतिक्रिया दी. आरोपी की बहन ने कहा 'नेहा मिश्रा मेरी कोई नहीं हैं. हमारे चाचा की उनसे करीब 10 साल पहले शादी हुई थी. उनके साथ हमारा मुकदमा चल रहा है, इसलिए वह चाहती हैं कि हम लोग फंस जाएं. वह यहां रहती भी नहीं हैं और हमारा उनसे कोई लेना-देना नहीं है.' परिवार का कहना है कि पुराने पारिवारिक विवाद की वजह से उनके खिलाफ इस तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं.

सामने आने वाले तथ्यों पर टिकी नजर

राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला फिलहाल जांच एजेंसियों के पास है और जांच लगातार आगे बढ़ रही है. इस बीच आरोपी का परिवार अपनी बेगुनाही का दावा कर रहा है और पूरे मामले में निष्पक्ष जांच की मांग कर रहा है. दूसरी ओर, जांच एजेंसियां सभी तथ्यों और सबूतों की पड़ताल में जुटी हैं.