₹42,00,000 के लालच में भाई बना बहन का कातिल! बाराबंकी में संदीप ने पत्नी संग मिलकर रची हत्या की साजिश, अब दोनों गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में करीब 42 लाख रुपये के मुआवजे के लालच में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है. आरोप है कि महादेवा कॉरिडोर परियोजना में मकान जाने के बदले मिलने वाली रकम में बहन मन्नू को हिस्सा न देना पड़े

Barabanki Murder Case

Barabanki Murder Case

Google CTA

Barabanki Murder Case: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में करीब 42 लाख रुपये के मुआवजे के लालच में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है. आरोप है कि महादेवा कॉरिडोर परियोजना में मकान जाने के बदले मिलने वाली रकम में बहन मन्नू को हिस्सा न देना पड़े, इसलिए उसके भाई संदीप ने अपनी पत्नी शीतल के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. बता दें मृतका आंगनबाड़ी में काम करती थी.

यह भी पढ़ें...

ईंट से सिर और चेहरे पर किए गए थे वार

मामला रामनगर थाना क्षेत्र का है. यहां 30 अक्टूबर को मन्नू की ईंट से सिर और चेहरे पर वार करके हत्या कर दी गई थी. महिला की हत्या के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था. इस मामले में मृतका के भाई संदीप और भाभी शीतल के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया था. इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपियों तक पहुंचने के लिए साक्ष्य जुटाए.

यह भी पढ़ें- श्रद्धा दुबे हर रात हुक्का बार में जाकर क्या करती थी? शिवा शर्मा मौत केस में लखनऊ पुलिस ने किया बड़ा दावा

42 लाख के मुआवजे में हिस्सा न देना पड़े

मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी विवेक तिवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हत्याकांड का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि स्वाट, सर्विलांस और रामनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने जांच और मिले साक्ष्यों के आधार पर संदीप और उसकी पत्नी शीतल को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक संदीप का मकान महादेवा कॉरिडोर परियोजना की जद में आया था. इसके बदले उसे करीब 42 लाख रुपये का मुआवजा मिलना था. इसी रकम में बहन मन्नू को हिस्सेदारी देने से बचने के लिए दोनों ने मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची और वारदात को अंजाम दिया.

यह भी पढ़ें- जेल में श्रद्धा दुबे को याद आया ये शख्स, मिलने वालों की विजिटर लिस्ट ने सबको किया हैरान!

पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

पुलिस ने संदीप और शीतल को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया है. इस तरह मन्नू की हत्या के मामले में उसके अपने भाई और भाभी को आरोपी बनाया गया है. पुलिस के अनुसार, जांच और साक्ष्यों के आधार पर दोनों की गिरफ्तारी की गई है. महादेवा कॉरिडोर के लिए मकान के बदले मिलने वाले मुआवजे की रकम को लेकर सामने आया यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.