Amethi News: अमेठी जिले के गौरीगंज थाना क्षेत्र से चोरी का एक मामला सामने आया है, जहां जल निगम की पानी की टंकी से कॉपर वायर चोरी करते हुए एक व्यक्ति को रंगे हाथ पकड़ लिया गया. घटना 28 मार्च 2026 की बताई जा रही है और यह मामला सोंगरा गांव का है.
ADVERTISEMENT
जानकारी के अनुसार, पानी की टंकी के संचालक दिवाकर मिश्रा को देर शाम एक संदिग्ध गतिविधि दिखाई दी. जब उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो एक व्यक्ति सोलर पैनल से कॉपर वायर निकाल रहा था. संचालक ने सतर्कता दिखाते हुए उसे मौके पर ही पकड़ लिया और तुरंत पुलिस को सूचना दी.
पकड़े गए आरोपी की पहचान दीपचन्द (38 वर्ष), निवासी टोपरी भनियापुर थाना गौरीगंज, जनपद अमेठी के रूप में हुई है. पुलिस ने जब आरोपी की तलाशी ली तो उसके कब्जे से एक बोरी में रखा करीब 5 किलोग्राम चोरी का कॉपर वायर बरामद हुआ.
मामले में थाना गौरीगंज पुलिस ने प्रार्थना पत्र और बरामदगी के आधार पर मुकदमा संख्या 77/26 के तहत धारा 303(2) और 317(2) बीएनएस में केस दर्ज कर लिया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है.
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार मिश्रा और उपनिरीक्षक हरिमिलन सिंह की भूमिका रही.
ADVERTISEMENT









