Amethi SDM Transfer: उत्तर प्रदेश शासन द्वारा रविवार देर रात जारी तबादला सूची में अमेठी की उपजिलाधिकारी प्रीति तिवारी का स्थानांतरण कर उन्हें बांदा जनपद भेज दिया गया है. उनके स्थान पर शासन ने अमेठी में दो नए उपजिलाधिकारियों की तैनाती की है.
ADVERTISEMENT
2020 बैच की पीसीएस अधिकारी प्रीति तिवारी वर्तमान में गौरीगंज तहसील में उपजिलाधिकारी के पद पर तैनात थीं. इससे पहले वह मुसाफिरखाना तहसील में भी उपजिलाधिकारी रह चुकी हैं. अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने राजस्व मामलों के निस्तारण, जनसुनवाई और कानून-व्यवस्था के संचालन में सक्रिय भूमिका निभाई. प्रशासनिक कार्यों में उनकी कार्यशैली की जिले में व्यापक चर्चा रही.
शासन ने उनके स्थान पर 2021 बैच की पीसीएस अधिकारी दिशा श्रीवास्तव को देवरिया से स्थानांतरित कर अमेठी भेजा है. वहीं फतेहपुर में तैनात रहे 2021 बैच के अधिकारी अभिनीत कुमार को भी अमेठी में उपजिलाधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है.
तबादला आदेश के बाद प्रशासनिक महकमे में नई जिम्मेदारियों को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं. नवागत दोनों उपजिलाधिकारियों को प्रशासनिक कार्यों में दक्ष और जनहित के प्रति संवेदनशील अधिकारी माना जा रहा है. अब जिले की जनता उनकी कार्यशैली और प्रशासनिक दृष्टिकोण पर नजर रखेगी.
ADVERTISEMENT











