Amethi Mandi Bhav: मानसूनी बारिश से सब्जियों के दाम में उछाल, रसोई का बजट बिगड़ा, जानिए आज का ताजा भाव

Newzo

• 12:05 PM • 12 Jul 2026

Amethi Mandi Bhav Today: अमेठी में लगातार मानसूनी बारिश से सब्जियों की आवक घटने के कारण दाम तेजी से बढ़ गए हैं. टमाटर, प्याज, अदरक और लहसुन की कीमतें एक सप्ताह में डेढ़ से दोगुनी तक पहुंच गई हैं. बढ़ती महंगाई ने आम लोगों की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है.

मानसूनी बारिश से सब्जियों के दाम में उछाल, रसोई का बजट बिगड़ा, जानिए आज का ताजा भाव

मानसूनी बारिश से सब्जियों के दाम में उछाल, रसोई का बजट बिगड़ा, जानिए आज का ताजा भाव

Google CTA

Amethi News: लगातार हो रही मानसूनी बारिश का असर अब सब्जी बाजार पर भी दिखाई देने लगा है. बारिश और जलभराव के चलते बाहरी मंडियों से सब्जियों की आवक कम हो गई है, जिससे स्थानीय बाजार में कई सब्जियों के दाम एक सप्ताह के भीतर डेढ़ से दोगुने तक बढ़ गए हैं. टमाटर, प्याज, अदरक और लहसुन समेत अधिकांश सब्जियों की कीमतों में तेजी आने से आम लोगों की रसोई का बजट प्रभावित हुआ है.

यह भी पढ़ें...

अमेठी सब्जी मंडी के व्यापारी जयप्रकाश मौर्य ने बताया कि लगातार बारिश के कारण विभिन्न राज्यों से आने वाली सब्जियों की आपूर्ति प्रभावित हुई है. माल की आवक कम होने से थोक और फुटकर बाजार में कीमतें बढ़ रही हैं. उन्होंने कहा कि यदि बारिश का सिलसिला जारी रहा तो आने वाले दिनों में सब्जियों के दाम और बढ़ सकते हैं.

अमेठी सब्जी मंडी: आज के ताजा भाव

सब्जी पहले का भाव (₹) वर्तमान भाव (₹) इकाई
टमाटर 30–40 50–60 प्रति किलो
प्याज 30–35 45–50 प्रति किलो
अदरक 100–120 200–240 प्रति किलो
लहसुन 140–160 280–300 प्रति किलो
आलू 20 प्रति किलो
परवल 70–80 प्रति किलो
शिमला मिर्च 120–140 प्रति किलो
बीन्स 100–120 प्रति किलो
लोबिया 60–80 प्रति किलो

थोक व्यापारी राहुल ने बताया कि टमाटर मुख्य रूप से इंदौर और प्याज नासिक से आता है. इन क्षेत्रों में बारिश के कारण आपूर्ति प्रभावित हुई है. इसके चलते टमाटर का भाव 30-40 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 50-60 रुपये प्रति किलो और प्याज 30-35 रुपये से बढ़कर 45-50 रुपये प्रति किलो पहुंच गया है.

सब्जी विक्रेता मोहित शर्मा ने बताया कि अदरक की कीमत 100-120 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 200-240 रुपये प्रति किलो हो गई है. वहीं लहसुन 140-160 रुपये से बढ़कर 280-300 रुपये प्रति किलो बिक रहा है. विक्रेता इरशाद के अनुसार मंडियों में आवक कम होने से अगले कुछ दिनों तक कीमतों में राहत मिलने की उम्मीद नहीं है.

बाजार में आलू 20 रुपये, परवल 70-80 रुपये, शिमला मिर्च 120-140 रुपये, बीन्स 100-120 रुपये तथा लोबिया 60-80 रुपये प्रति किलो बिक रही है. सब्जियों की बढ़ती कीमतों से आम उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि पहले की तुलना में अब सब्जियों पर काफी अधिक खर्च करना पड़ रहा है, जिससे घरेलू बजट पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है