Amethi Mandi Bhav: अमेठी में लगातार बारिश से सब्जियों की आवक घटी, टमाटर 60 और लहसुन 300 रुपये किलो; आम लोगों की जेब पर बढ़ा बोझ

Newzo

• 05:49 PM • 11 Jul 2026

Amethi Mandi Bhav Today: अमेठी में लगातार बारिश से सब्जियों की आवक घटने के कारण कीमतों में तेज उछाल आया है. टमाटर 60 रुपये और लहसुन 300 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है. बढ़ती महंगाई के बीच सब्जियों के दाम बढ़ने से आम लोगों की रसोई का बजट पूरी तरह प्रभावित हो गया है.

अमेठी में लगातार बारिश से सब्जियों की आवक घटी, टमाटर 60 और लहसुन 300 रुपये किलो, आम लोगों की जेब पर बढ़ा बोझ

अमेठी में लगातार बारिश से सब्जियों की आवक घटी, टमाटर 60 और लहसुन 300 रुपये किलो, आम लोगों की जेब पर बढ़ा बोझ

Google CTA

Amethi News: मानसून की लगातार बारिश का असर अब सब्जी बाजार पर भी दिखाई देने लगा है. बारिश और जलभराव के कारण बाहरी मंडियों से सब्जियों की आवक प्रभावित हुई है, जिससे स्थानीय बाजार में कई सब्जियों के दाम एक सप्ताह के भीतर डेढ़ से दोगुने तक बढ़ गए हैं. टमाटर, प्याज, अदरक और लहसुन की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है.

यह भी पढ़ें...

रामलीला मैदान स्थित सब्जी मंडी के थोक व्यापारी इरफान राइन ने बताया कि टमाटर मुख्य रूप से इंदौर और प्याज नासिक से आता है. इन क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण आपूर्ति प्रभावित हुई है. इसके चलते टमाटर का भाव 30-40 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 50-60 रुपये प्रति किलो हो गया है, जबकि प्याज 30-35 रुपये से बढ़कर 45-50 रुपये प्रति किलो बिक रहा है.

सब्जी विक्रेता मोहित शर्मा के अनुसार, अदरक के दाम में सबसे अधिक बढ़ोतरी दर्ज की गई है. पहले 100-120 रुपये प्रति किलो बिकने वाली अदरक अब 200-240 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है. इसी तरह लहसुन का भाव 140-160 रुपये से बढ़कर 280-300 रुपये प्रति किलो हो गया है.

सब्जी पहले का भाव (₹/किलो) वर्तमान भाव (₹/किलो) बढ़ोतरी
टमाटर 30–40 50–60 ₹20 प्रति किलो तक
प्याज 30–35 45–50 ₹15–20 प्रति किलो
अदरक 100–120 200–240 ₹100–120 प्रति किलो
लहसुन 140–160 280–300 ₹140 प्रति किलो तक
आलू 20
परवल 70–80
शिमला मिर्च 120–140
बीन्स 100–120
लोबिया 60–80

विक्रेता इरशाद ने बताया कि मंडियों में सब्जियों की आवक लगातार कम बनी हुई है. यदि बारिश का सिलसिला जारी रहा तो आने वाले दिनों में कीमतों में और वृद्धि हो सकती है. वर्तमान में आलू 20 रुपये, परवल 70-80 रुपये, शिमला मिर्च 120-140 रुपये, बीन्स 100-120 रुपये तथा लोबिया 60-80 रुपये प्रति किलो बिक रही है.

सब्जियों की बढ़ती कीमतों का सीधा असर आम लोगों की रसोई पर पड़ रहा है. गृहणियों का कहना है कि पहले की तुलना में अब सब्जियों पर काफी अधिक खर्च करना पड़ रहा है. बढ़ती महंगाई के बीच सब्जियों के दाम में आई तेजी ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है.