Amethi Weather Today: अमेठी में झमाझम बारिश से भीषण गर्मी को राहत,14 डिग्री गिरा तापमान, सड़कों और सरकारी दफ्तरों में भरा पानी

Newzo

• 11:01 AM • 09 Jul 2026

Amethi Weather Today 9 July 2026: अमेठी में गुरुवार सुबह से हो रही झमाझम बारिश ने भीषण गर्मी और उमस से लोगों को बड़ी राहत दिलाई है. तापमान में करीब 14 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जबकि कई इलाकों में जलभराव से आवागमन प्रभावित हुआ. किसानों के लिए यह बारिश धान की रोपाई में संजीवनी साबित हो रही है.

 अमेठी में झमाझम बारिश से भीषण गर्मी को राहत,14 डिग्री गिरा तापमान, सड़कों और सरकारी दफ्तरों में भरा पानी

अमेठी में झमाझम बारिश से भीषण गर्मी को राहत,14 डिग्री गिरा तापमान, सड़कों और सरकारी दफ्तरों में भरा पानी

Google CTA

Amethi Weather Today 9 July 2026 : जिले में गुरुवार सुबह से हो रही झमाझम बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत दिलाई है. सुबह करीब 6 बजे शुरू हुई बारिश का सिलसिला लगातार जारी है. पिछले एक घंटे से तेज बारिश होने के कारण मौसम पूरी तरह बदल गया है और तापमान में करीब 14 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है. ठंडी हवाओं के साथ हुई बारिश से लोगों ने राहत की सांस ली है.

यह भी पढ़ें...

पिछले कई दिनों से उमस और गर्मी से परेशान लोग बारिश का इंतजार कर रहे थे. बुधवार को सुबह से आसमान में घने बादल छाए रहे और इसके बाद शुरू हुई झमाझम बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया. घरों, दुकानों और बाजारों में लोगों के चेहरों पर राहत साफ दिखाई दी. कई स्थानों पर लोग बारिश का आनंद लेते नजर आए.

हालांकि तेज बारिश के कारण जिले के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति भी उत्पन्न हो गई. रजिस्ट्री कार्यालय, कोतवाली सहित कई सरकारी कार्यालयों के परिसर में पानी भर गया. शहर की प्रमुख सड़कों पर भी पानी जमा होने से आवागमन प्रभावित हुआ. दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को जलभराव के बीच सावधानी के साथ निकलना पड़ा. कई स्थानों पर नालियों का पानी सड़कों पर बहता दिखाई दिया.

बारिश का सबसे अधिक लाभ किसानों को मिला है. लंबे समय से पर्याप्त वर्षा न होने के कारण धान की रोपाई प्रभावित हो रही थी, लेकिन गुरुवार की बारिश किसानों के लिए राहत लेकर आई है. खेतों में पर्याप्त नमी बनने से किसान युद्धस्तर पर धान की बेड़न और रोपाई के कार्य में जुट गए हैं. किसानों का कहना है कि यदि इसी तरह बारिश जारी रही तो खरीफ फसलों को काफी फायदा होगा.

मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और सक्रिय मानसूनी परिस्थितियों के कारण जिले में अच्छी बारिश हो रही है. उन्होंने बताया कि बारिश के चलते अधिकतम तापमान में करीब 14 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है. अगले 24 घंटे के दौरान अमेठी सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा तथा कुछ स्थानों पर तेज बारिश होने की संभावना बनी हुई है.