Amethi Weather Alert: अमेठी में मौसम का यू-टर्न, काले बादलों से दिन में छाया अंधेरा, गर्मी-उमस से मिली राहत, तापमान में भारी गिरावट

Newzo

• 10:24 AM • 07 Jul 2026

Amethi Weather Update 7th july 2026: अमेठी में मंगलवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ली. घने काले बादलों से दिन में अंधेरा छा गया और तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी ने भीषण गर्मी व उमस से राहत दिलाई. तापमान में 10 डिग्री से ज्यादा गिरावट दर्ज हुई, जबकि किसानों को अच्छी बारिश से खरीफ फसलों की उम्मीद जगी.

अमेठी में मौसम का यू-टर्न, काले बादलों से दिन में छाया अंधेरा, गर्मी-उमस से मिली राहत, तापमान में भारी गिरावट

अमेठी में मौसम का यू-टर्न, काले बादलों से दिन में छाया अंधेरा, गर्मी-उमस से मिली राहत, तापमान में भारी गिरावट

Google CTA

Amethi Weather Update 7th july 2026: जिले में मंगलवार की सुबह मौसम ने अचानक करवट ले ली. आसमान में घने काले बादल छा जाने से दिन में ही रात जैसा अंधेरा हो गया. तेज हवाओं के साथ कई स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई, जिससे पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से लोगों को बड़ी राहत मिली.

यह भी पढ़ें...

सोमवार तक जहां तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया था, वहीं मंगलवार सुबह मौसम पूरी तरह बदला हुआ नजर आया. सुबह से ही आसमान में बादलों का डेरा रहा और देखते ही देखते पूरे जिले में अंधेरा छा गया. तेज हवाओं के कारण पेड़-पौधे झूमने लगे और मौसम सुहावना हो गया.

मौसम विभाग के अनुसार जिले में करीब 22 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं. हवाओं और बूंदाबांदी के चलते तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस से अधिक की गिरावट दर्ज की गई. तापमान में आई कमी से लोगों ने राहत की सांस ली. बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भी लोग मौसम का आनंद लेते दिखाई दिए.

मौसम में आए बदलाव से किसानों के चेहरे भी खिल उठे हैं. लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों का कहना है कि यदि अगले कुछ दिनों तक अच्छी वर्षा होती है तो धान की रोपाई और अन्य खरीफ फसलों को फायदा मिलेगा. हल्की बारिश से खेतों में नमी बढ़ी है, जिससे कृषि कार्यों में भी सहूलियत मिलेगी.

मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और स्थानीय मौसमीय परिस्थितियों के कारण मौसम में अचानक बदलाव आया है. तेज हवाओं और बादलों के प्रभाव से तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है.उन्होंने बताया कि अगले 24 से 48 घंटों के दौरान जिले में बादल छाए रहने तथा कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.