Amethi News: कार में युवक का अर्धनग्न शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, दोस्त के बुलावे पर घर से निकला था युवक

Newzo

• 12:12 PM • 07 Jul 2026

Amethi Car Accident News: रामगंज थाना क्षेत्र में कार के अंदर 27 वर्षीय युवक का अर्धनग्न शव मिलने से सनसनी फैल गई. परिजनों ने हत्या कर हादसे का रूप देने की आशंका जताई है. पुलिस ने युवक के दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. पोस्टमार्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी.

कार में युवक का अर्धनग्न शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, दोस्त के बुलावे पर घर से निकला था युवक

कार में युवक का अर्धनग्न शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, दोस्त के बुलावे पर घर से निकला था युवक

Google CTA

Amethi News: जिले के रामगंज थाना क्षेत्र में अयोध्या-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार तड़के एक कार के अंदर 27 वर्षीय युवक का अर्धनग्न शव मिलने से सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान प्रतापगढ़ जिले के माधोपुर चिलबिला निवासी प्रतीक दुबे के रूप में हुई है. परिजनों ने हत्या कर शव को सड़क दुर्घटना का रूप देने का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है.

यह भी पढ़ें...

दोस्त के बुलावे पर घर से निकला था युवक 

जानकारी के अनुसार, प्रतीक दुबे सोमवार रात करीब 11:15 बजे सुल्तानपुर के सौरमऊ स्थित अपने ननिहाल से एक दोस्त के बुलाने पर कार से निकला था. देर रात करीब एक बजे रामगंज थाना क्षेत्र के कुरंग गांव के पास उसकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे आरा मशीन पर रखी लकड़ी की लाट से टकराकर पलट गई. हादसे के बाद कार के अंदर प्रतीक अर्धनग्न अवस्था में मिला, जबकि उसके साथ मौजूद अनुराग पाल सुरक्षित बच गया.

अर्धनग्न शव मिलने पर परिजनों ने उठाए सवाल 

सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भादर ले गई, जहां चिकित्सकों ने प्रतीक को मृत घोषित कर दिया. परिजनों का कहना है कि हादसे के समय प्रतीक के शरीर पर केवल अंडरवियर था, जिससे घटना संदिग्ध प्रतीत होती है. उनका आरोप है कि पहले युवक की हत्या की गई और बाद में साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को कार हादसे का रूप दिया गया.

दोस्त हिरासत में, पुलिस सभी पहलुओं की कर रही जांच 

रामगंज थाना प्रभारी रामराम कुशवाहा ने बताया कि मृतक के साथ मौजूद दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. फिलहाल लिखित तहरीर नहीं मिली है, हालांकि परिजनों ने मौखिक रूप से हत्या की आशंका जताई है. प्रथम दृष्टया मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा.