Amethi News: पूर्व विधायक तेजभान सिंह की अस्थि कलश यात्रा प्रयागराज के लिए रवाना, जगह-जगह उमड़ा जनसैलाब

Newzo

• 12:53 PM • 09 Jul 2026

Amethi Tejbhan Singh News: चार बार के पूर्व विधायक तेजभान सिंह की अस्थि कलश यात्रा गुरुवार को अमेठी के अचलपुर से प्रयागराज के लिए श्रद्धापूर्वक रवाना हुई. यात्रा मार्ग पर हजारों लोगों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें अंतिम विदाई दी. समर्थकों और क्षेत्रवासियों ने जनसेवा, विकास कार्यों और उनके सरल व्यक्तित्व को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.

पूर्व विधायक तेजभान सिंह की अस्थि कलश यात्रा प्रयागराज के लिए रवाना, जगह-जगह उमड़ा जनसैलाब

पूर्व विधायक तेजभान सिंह की अस्थि कलश यात्रा प्रयागराज के लिए रवाना, जगह-जगह उमड़ा जनसैलाब

Google CTA

Amethi Tejbhan Singh News: गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक रहे पूर्व विधायक तेजभान सिंह की अस्थि कलश यात्रा गुरुवार को उनके पैतृक गांव अचलपुर से श्रद्धापूर्वक रवाना हुई. यात्रा का नेतृत्व गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह ने किया. यात्रा गोपालपुर, हरगांव, जोरावरपुर, बहादुरपुर, जामो और गौरीगंज होते हुए प्रयागराज पहुंचेगी, जहां गंगा में अस्थियों का विसर्जन किया जाएगा.

यह भी पढ़ें...

यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर लोगों ने पुष्प अर्पित कर दिवंगत नेता को भावभीनी श्रद्धांजलि दी. बड़ी संख्या में समर्थक, भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी यात्रा में शामिल हुए. कई स्थानों पर लोगों की आंखें नम दिखीं और उन्होंने तेजभान सिंह के विकास कार्यों, जनसेवा तथा उनके सरल एवं मिलनसार व्यक्तित्व को याद किया.

गौरतलब है कि तेजभान सिंह का बीते शनिवार को लंबी बीमारी के बाद लखनऊ के मैक्स हॉस्पिटल में उपचार के दौरान निधन हो गया था. उनके निधन पर पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय सहित कई जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने अचलपुर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की थी.