Amethi Fire News: अमेठी के जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के महमदपुर कस्बे में आज सुबह करीब चार बजे अज्ञाक्त कारणों से हिंद टेंट हाउस की दुकान में भीषण आग लग गई. आग से करीब 30 से 35 लाख रुपये का टेंट और सामान जलकर राख हो गया. दमकल और पुलिस की टीम ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हई है.
ADVERTISEMENT
दरअसल ये पूरा मामला जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के महमदपुर कस्बे का है. जहाँ दो किलोमीटर दूर कपूरीपुर गांव के रहने वाले माशूक अली का टेंट हाउस की दुकान है. आज सुबह करीब 4 बजे हिंद टेंट हाउस के गोदाम में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई.
सुबह मार्निंग वाक पर निकले स्थानीय लोगों ने गोदाम से धुआं और आग की लपटें निकलते देखीं. उन्होंने तुरंत टेंट हाउस के मालिक माशूक निवासी कपूरीपुर को सूचना दी. मौके पर पहुंचकर माशूक ने आग देखकर पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी.
सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर टीम ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया. दमकल की दो गाड़ियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. तब तक गोदाम में रखा टेंट, कुर्सी, साउंड सिस्टम और अन्य सामान जलकर राख हो चुका था.
दुकानदार माशूक के अनुसार आग में लगभग 30 से 35 लाख रुपये का सामान जलकर नष्ट हुआ है. शुरुआती आकलन में करीब 30 लाख रुपये के नुकसान की बात सामने आ रही है.
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. शॉर्ट सर्किट या अन्य कारणों से आग लगने की संभावना जताई जा रही है, आग लगने के सही कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है.
ADVERTISEMENT











