Amethi Sports News: अमेठी में IPL की तर्ज पर होगा APL क्रिकेट टूर्नामेंट, 15 जून से शुरू होगा रोमांच

Amethi News: अमेठी में पहली बार आईपीएल की तर्ज पर एपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज होने जा रहा है. 15 से 25 जून तक डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में होने वाली इस प्रतियोगिता में छह टीमें हिस्सा लेंगी. ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से आयोजित टूर्नामेंट को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह है.

Amethi Premier League

Newzo

• 04:14 PM • 03 Jun 2026

follow google news

 Amethi News: अमेठी में क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. जिले में अब आईपीएल की तर्ज पर एपीएल (अमेठी प्रीमियर लीग) का आयोजन किया जाएगा. यह प्रतियोगिता 15 जून से 25 जून तक चलेगी और सभी मैच अमेठी के डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में होंगे. इस प्रतियोगिता में जिले की 6 टीमें हिस्सा लेंगी, जिनमें अमेठी और आसपास के जिलों के खिलाड़ी शामिल होंगे. इन खिलाड़ियों का पहले ही नीलामी के माध्यम से चयन किया जा चुका है.

यह भी पढ़ें...

कांग्रेस सांसद किशोरीलाल शर्मा ने गौरीगंज के एक निजी होटल में टूर्नामेंट की औपचारिक घोषणा की. उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की छुपी हुई क्रिकेट प्रतिभाओं को बड़ा मंच देना है. एपीएल के माध्यम से गांव-देहात के युवा अपनी प्रतिभा दिखा पाएंगे. आयोजक राजेश तिवारी ने बताया कि यह प्रतियोगिता पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी को समर्पित होगी. राजीव गांधी का अमेठी से गहरा नाता रहा है और उन्होंने खेलों के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया.

जिले के युवाओं में इस टूर्नामेंट को लेकर काफी उत्साह है. आयोजकों का दावा है कि यह प्रतियोगिता अमेठी में क्रिकेट का नया माहौल तैयार करेगी और कई प्रतिभावान खिलाड़ी यहां से निकलकर प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे. फाइनल मुकाबला 25 जून को खेला जाएगा. यह प्रतियोगिता जिले में पहली बार आयोजित की जा रही है और इसे लेकर स्थानीय खेल समुदाय में उम्मीदें और उत्साह दोनों ही बहुत हैं.