Amethi News: अमेठी को मिली नई प्रभारी मंत्री, प्रतिभा शुक्ला संभालेंगी कमान, सतीश चंद्र शर्मा का बलरामपुर तबादला

UP Minister Reshuffle 2026: उत्तर प्रदेश सरकार ने अमेठी जिले में बदलाव करते हुए महिला कल्याण राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला को नया प्रभारी मंत्री नियुक्त किया है. वहीं, पूर्व प्रभारी सतीश चंद्र शर्मा को बलरामपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है. प्रशासनिक कार्यों में तेजी और विकास योजनाओं की प्रभावी निगरानी के लिए यह फेरबदल किया गया है.

Amethi Prabhari Mantri प्रतिभा शुक्ला

Newzo

03 Jun 2026 (अपडेटेड: 03 Jun 2026, 12:38 PM)

follow google news

Amethi News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर उत्तर प्रदेश सरकार ने कई जिलों के प्रभारी मंत्रियों के प्रभार में फेरबदल किया है. इसी क्रम में अमेठी जिले को नई प्रभारी मंत्री मिल गई हैं. महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला को अमेठी का नया प्रभारी मंत्री नियुक्त किया गया है. अब तक अमेठी के प्रभारी मंत्री रहे खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति राज्य मंत्री सतीश चंदा शर्मा को बलरामपुर जिले का प्रभार सौंपा गया है.

यह भी पढ़ें...

प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाने, विकास योजनाओं की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से यह फेरबदल किया है. मुख्यमंत्री के निर्देश पर कई मंत्रियों के प्रभार वाले जिलों में बदलाव किया गया है.

प्रतिभा शुक्ला कानपुर देहात की अकबरपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं और वर्तमान में महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग में राज्य मंत्री के रूप में कार्यरत हैं. उनके अमेठी का प्रभारी मंत्री बनने से जिले में विकास कार्यों की समीक्षा और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.

वहीं, सतीश चंद्र शर्मा, जो बाराबंकी जिले की दरियाबाद विधानसभा सीट से विधायक हैं, अब बलरामपुर जिले के प्रभारी मंत्री के रूप में जिम्मेदारी निभाएंगे. प्रभारी मंत्री की भूमिका जिले में संचालित विकास परियोजनाओं की समीक्षा, कानून-व्यवस्था की निगरानी तथा जनहित से जुड़े मामलों के समाधान में महत्वपूर्ण मानी जाती है. शासन की अपेक्षा है कि नए प्रभार के साथ जिलों में विकास कार्यों की रफ्तार और बेहतर होगी.

सूत्रों के अनुसार, नई प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला जल्द ही अमेठी का दौरा कर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर सकती हैं. जिले के लोगों को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में विकास योजनाओं के क्रियान्वयन को नई दिशा मिलेगी.