आगरा में इस लड़की के साथ कान्स्टेबल जेबी गौतम ने खेला गंदा खेल फिर बहुत बुरा हुआ

Agra Crime News: आगरा में एक पुलिस कांस्टेबल के धोखे से तंग आकर युवती ने दी जान. मरने से पहले वीडियो में बताया कैसे 4 साल तक हुआ उसका शोषण. आरोपी कांस्टेबल गिरफ्तार, देखिए पूरी रिपोर्ट.

यूपी तक

• 12:00 PM • 13 Mar 2026

follow google news

आगरा में उत्तर प्रदेश पुलिस के एक कांस्टेबल की घिनौनी करतूत सामने आई है. उसकी लिव-इन पार्टनर ने खुदकुशी करने से पहले एक वीडियो रिकॉर्ड कर अपनी आपबीती सुनाई. इस वीडियो में युवती ने कांस्टेबल पर शारीरिक और मानसिक शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं. युवती ने आरोप लगाया कि आरोपी कांस्टेबल जेबी गौतम, जो आगरा के ताजगंज थाने में तैनात है, उसके साथ 4 साल से लिव-इन रिलेशनशिप में था. 

यह भी पढ़ें...

कांस्टेबल ने शादी का वादा करके उसके साथ संबंध बनाए, लेकिन बाद में शादी से इनकार कर दिया. युवती ने यह भी आरोप लगाया कि कांस्टेबल का पूरा परिवार भ्रष्ट है और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया. पीड़िता का दावा है कि जब वह शिकायत करने ताजगंज थाने पहुंची, तो पुलिसकर्मियों ने उसे ही समझाकर वापस भेज दिया कि वह एक पुलिसवाला है, उसका कुछ नहीं बिगड़ेगा.

मौत से पहले भावुक अपील

युवती ने वीडियो में रोते हुए कहा कि अगर रक्षा करने वाले ही भक्षक बन जाएं, तो लड़कियां कहां जाएं. उसने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि "जीते जी तो इंसाफ नहीं मिला, लेकिन मरने के बाद उस शख्स को कड़ी सजा मिलनी चाहिए." वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आगरा पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. 

डीसीपी सिटी अली अब्बास के आदेश पर आरोपी कांस्टेबल जेबी गौतम को सस्पेंड (निलंबित) कर दिया गया है. पुलिस ने आरोपी कांस्टेबल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और मामले की गहन जांच की जा रही है.