सहारनपुर पुलिस ने आरिफ का कर दिया ये हाल? अब परिवार लगा रहा गंभीर आरोप

सहारनपुर में पुलिस पर जबरन गिरफ्तारी और थर्ड डिग्री टॉर्चर का आरोप लगा है. परिवार ने मानवाधिकार आयोग को शिकायत दी है. जांच जारी है.

यूपी तक

• 09:21 PM • 18 Apr 2026

follow google news

सहारनपुर में पुलिस की कार्रवाई को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं. एक व्यक्ति आरिफ ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि बिना ठोस सबूत और कानूनी प्रक्रिया के उसे जबरन घर से उठाकर थाने ले जाया गया और वहां थर्ड डिग्री टॉर्चर किया गया. पीड़ित ने बताया कि उसके पास इलाहाबाद हाई कोर्ट का स्टे ऑर्डर था.बावजूद इसके पुलिस ने उसे नहीं सुना। पुलिस कर्मियों ने उसके साथ मारपीट की और उसके परिवार के सदस्यों के साथ भी बदसलूकी की गई. परिवार का दावा है कि यह मामला पिछले एक्सीडेंट केस से जुड़ा है जिसमें आरिफ को फंसाया गया था.

यह भी पढ़ें...

पीड़ित परिवार ने न्याय की गुहार लगाई है और मानवाधिकार आयोग को शिकायत दर्ज कराई है. लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. पुलिस का कहना है कि जांच में आरोप झूठे पाए गए हैं और जांच जारी है. इस मामले ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

परिवार का कहना है कि पुलिस ने कई बार उन पर दबाव बनाया और पैसे भी मांगे. जब पुलिस आई तो घर में महिलाओं के साथ भी गलत व्यवहार हुआ. पुलिस पर गंभीर अमानवीय उत्पीड़न के आरोप लगे हैं, जिनमें डंडा चलाना और जोर जबरदस्ती शामिल है. पीड़ित को बाद में अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा.

सहारनपुर की यह घटना स्थानीय लोगों के लिए भी चिंता का विषय बनी हुई है. अब देखना होगा कि मामले में न्याय होता है या फिर मामला निरस्त हो जाता है. न्यायपालिका और उच्च अधिकारियों से तेजी से कार्रवाई की उम्मीद है ताकि इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों.