मुजफ्फरनगर में दलित युवक ने खुद को लगाई आग, कौन है वो जिसने 22 साल के हिमांशु को किया था अपमानित?

यूपी तक

• 08:38 AM • 19 Apr 2026

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के गंगधड़ी गांव में जातिगत अपमान से आहत होकर एक दलित युवक ने खुद को आग लगा ली. आरोपी किसान टिंकू राजपूत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

Google CTA

Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से एक ऐसी रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है, जिसने समाज में फैली जातिवादी मानसिकता और उसके घातक परिणामों को फिर से उजागर कर दिया है. आरोप है कि एक दलित युवक ने जातिगत अपमान से आहत होकर खुद को आग के हवाले कर दिया. इस खौफनाक मंजर का सीसीटीवी (CCTV) फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं.

यह भी देखें...

फूलों की गाड़ी भरने से मना किया, तो मिली जातिगत गालियां?

घटना मुजफ्फरनगर के खतौली कोतवाली क्षेत्र के गंगधड़ी गांव की है. यहां 22 वर्षीय दलित युवक हिमांशु, गांव के ही एक किसान टिंकू उर्फ गौरव राजपूत के खेत में मजदूरी करता था. आरोप है कि शुक्रवार को टिंकू ने हिमांशु को फूलों की गाड़ी भरने का आदेश दिया. जब हिमांशु ने काम करने से मना कर दिया, तो आरोपी टिंकू अपना आपा खो बैठा. उसने सरेआम हिमांशु के साथ मारपीट की और उसके लिए अपमानजनक जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया.

दूसरों के सामने हुए इस अपमान और जातिगत टिप्पणी से हिमांशु इतना आहत हुआ कि उसने आत्मग्लानी में खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि आग की लपटों से घिरा युवक उन्हीं लोगों की तरफ दौड़ता है जिन्होंने उसे अपमानित किया था. आसपास के लोगों ने किसी तरह आग बुझाई, लेकिन तब तक हिमांशु गंभीर रूप से झुलस चुका था. उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे दिल्ली रेफर कर दिया है.

आरोपी सलाखों के पीछे

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. खतौली के सीओ रामाशीष यादव ने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पीड़ित परिवार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है.