ताजमहल में शाहजहां-मुमताज की भूमिगत कब्रों का वीडियो हो रहा वायरल, फेक न्यूज से बचने के लिए ये खबर देखें

अरविंद शर्मा

• 04:53 PM • 23 Aug 2025

Agra News: आगरा स्थित ताजमहल में बनी शाहजहां और मुमताज की भूमिगत कब्रों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो का सच जानिए.

Shahjahan & Mumtaz Grave

Shahjahan & Mumtaz Graves

Google CTA

Agra Tajmahal News: उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित ताजमहल में बनी शाहजहां और मुमताज की भूमिगत कब्रों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक व्यक्ति को बोतल के सहारे कब्रों तक जाने वाले रास्ते से नीचे उतरते और मुख्य कब्रों को दिखाते हुए देखा जा सकता है. वीडियो के बैकग्राउंड में फिल्म 'ताजमहल' का गाना भी बज रहा है, जिससे यह और अधिक ध्यान आकर्षित कर रहा है.

यह भी पढ़ें...

क्या है वायरल वीडियो की हकीकत?

ताजमहल के वरिष्ठ संरक्षण सहायक प्रिंस बाजपेयी ने इस वायरल वीडियो के संबंध में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि यह वीडियो दरअसल साल 2023 का है. इसे उस समय सीआईएसएफ (CISF) के किसी जवान ने बनाया था और इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया था. 

इस घटना के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सीआईएसएफ को एक पत्र भेजा था जिसके बाद इस वीडियो को इंस्टाग्राम से हटा दिया गया था. प्रिंस बाजपेयी ने यह भी बताया कि इस बार इस वीडियो के पीछे एक नया गाना लगा दिया गया है, जिससे यह पुराना वीडियो एक नए रूप में फिर से वायरल हो रहा है. 

प्रिंस बाजपेयी के अनुसार, शाहजहां और मुमताज की भूमिगत कब्रें साल में केवल तीन दिनों के लिए ही खोली जाती है, जब शाहजहाँ का उर्स होता है. 

ये भी पढ़ें: आगरा में मासूम के साथ गैंगरेप कर वीडियो बनाने वाले जुनैद का हुआ अब ये हाल, पछता रहा होगा