राम मंदिर पर हमले की साजिश रचने के आरोपी अब्दुल रहमान का जेल में मर्डर! बैरक में साथ रहने वाले अरुण चौधरी ने मार डाला

मयंक शुक्ला

09 Feb 2026 (अपडेटेड: 09 Feb 2026, 05:12 PM)

UP News: अब्दुल रहमान अयोध्या का ही रहने वाला था. उसकी उम्र 19 साल थी. जांच एजेंसियों का दावा था कि जब उसे दबोचा गया था तब उसके पास 2 जिंदा ग्रेनेड मिले थे. अब जेल में ही इसका कत्ल कर दिया गया है.

ram mandir attack conspiracy accused killed, jail murder case india, abdul killed in jail barrack, arun chaudhary jail crime, prison security breach news, high profile inmate murder, jail violence india, crime news update, police investigation jail murder

ram mandir attack conspiracy accused killed

Google CTA

Ram Mandir Attack Conspiracy Accused Killed: अयोध्या के रहने वाले 19 साल के अब्दुल रहमान को मार्च 2025 में एसटीएफ ने सहारनपुर से पकड़ा था. इसके ऊपर राम मंदिर को निशाना बनाने की साजिश रचने के आरोप लगे थे. खुफियां एजेंसी को इनपुट मिले थे कि ये आईएसआई के संपर्क में था. इसके बाद से ही अब्दुल रहमान हरियाणा की फरीदाबाद जेल में बंद था. बता दें कि अब जेल में अब्दुल रहमान की हत्या कर दी गई है.

यह भी पढ़ें...

अरुण चौधरी का फोटो देखिए

हरियाणा के फरीदाबाद जिले की नीमका जेल में बंद अयोध्या निवासी कथित आतंकी अब्दुल रहमान की देर रात हत्या कर दी गई है. आरोप है कि उसके ही साथी कैदी अरुण चौधरी ने सिर पर हमला करके, उसकी जान ली है. घटना के बाद जेल प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है. 

ये भी पढ़ें: 'मेरा जन्म ब्राह्मण परिवार में हुआ, आसिफ ने रितेश मौर्य बन मेरे संग गलत काम किया'... लखनऊ की लड़की की खौफनाक दास्तां

कौन था ये?

आपको बता दें कि 19 साल का अब्दुल रहमान अयोध्या के इनायतनगर थाना क्षेत्र का रहने वाला था. उसे मार्च 2025 में सहारनपुर से एसटीएफ ने आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से दो जीवित हैंड ग्रेनेड बरामद भी किए गए थे. 

जांच एजेंसियों का दावा था कि उसके पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से संपर्क था और वह राम मंदिर के खिलाफ साजिश रच रहा था. उस दौरान गुजरात और पलवल एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में उसे पकड़ा गया था. 

पूछताछ में ये सामने आया था

पूछताछ में खुलासा हुआ कि वह टेलीग्राम एप के जरिए अपने हैंडलर से संपर्क में था. उसके पास से दो हैंड ग्रेनेड और करीब डेढ़ लाख रुपये नकद भी बरामद किए गए थे. एटीएस को यह भी जानकारी मिली थी कि मंदिर को निशाना बनाने के लिए उसे दो बार में रुपये दिए गए थे और लक्ष्य पूरा होने के बाद और रकम मिलनी थी. 

फिलहाल परिवार को बताया गया है कि जेल में उसकी तबीयत खराब हो गई है. उसके पिता फरीदाबाद के लिए निकल गए हैं. बताया ये भी जा रहा है कि परिवार 2 दिन पहले ही उससे मिलकर आया था. अब जेल प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है. हर एंगल से हत्या कांड की जांच की जा रही है.