UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम में ठंड और बारिश का सिलसिला थम चुका है. सुबह की शुरूआत हल्की धूप के साथ होनी शुरू हो गई है. वहीं दोपहर के वक्त तापमान में बढोतरी भी महसूस की जा रही है.ऐसे में अब लोगों ने गर्म कपड़ों को पहनना भी कम कर दिया है. हालांकि प्रदेश के कुछ जिलों में अभी भी सुबह के वक्त घने कोहरे और पछुआ हवाओं ठंड का बरकरार रखा है. इस बीच मौसम विभाग ने यूपी के 24 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है.
ADVERTISEMENT
मौसम विभाग के मुताबिक 10 फरवरी को पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कुछ जिलों कहीं-कहीं घना से अत्यंत घना कोहरा होने की सम्भावना है. हालांकि कोहरे का ये अलर्ट सुबह 9 बजे तक के लिए है. यानी कि 9 बजे के बाद घना कोहरा बिल्कुल छंट जाएगा जिसके बाद मौसम साफ हो जाएगा.
अत्यंत घने कोहरा की संभावना
यूपी के गोरखपुर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, बरेली, पीलीभीत एवं आसपास के इलाकों में अत्यंत घने कोहरा की संभावना है.
घने कोहरा की संभावना
वहीं आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, संत कबीर नगर, बस्ती, गोंडा, सीतापुर, बाराबंकी, अंबेडकर नगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, शाहजहांपुर एवं आसपास के इलाकों में घने कोहरा की संभावना बनी हुई है.
कोहरे का दौर होगा खत्म
मौसम विभाग के लखनऊ केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश में इस समय तेज पछुआ हवाएं चल रही हैं. इन हवाओं के प्रभाव से राज्य में लंबे समय से जारी घने कोहरे का असर अब सिमटने लगा है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक तेज हवाओं के कारण कोहरे की चादर अब पतली होने लगेगी, जिससे विजिबिलिटी में सुधार होगा.
ये भी पढ़ें: राम मंदिर पर हमले की साजिश रचने के आरोपी अब्दुल रहमान का जेल में मर्डर! बैरक में साथ रहने वाले अरुण चौधरी ने मार डाला
ADVERTISEMENT









