आगरा के जिस सुनील को अंकल कहती थी 8 साल की मासूम, उसने ही उसे मौत दी-बॉडी को आटे के कनस्तर में छिपाया, दरिंदा क्यों बना?

UP News: यूपी के आगरा से सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां 8 साल की मासूम बच्ची प्रज्ञा का बेहद निर्ममता के साथ कत्ल किया गया है. उसकी लाश जिस हालत में मिली है, उसने हड़कंप मचा दिया है.

Agra, Agra news, Agra crime, Agra police, Agra Murder Case, Minor Girl Killed, Tenant Arrested, Agra News Update, up crime, up crime news, up news, आगरा, आगरा में बच्ची की हत्या, आगरा पुलिस

UP News

नितिन उपाध्याय

26 Mar 2026 (अपडेटेड: 26 Mar 2026, 12:12 PM)

follow google news

UP News: आगरा के दिनेश की जूती की फैक्ट्री थी. दिनेश की कंपनी में सुनील नाम का युवक भी काम करता था. सुनील दिनेश का किराएदार भी था. वह पिछले कुछ महीनों से किराया भी नहीं दे रहा था. अब इसी सुनील ने ऐसे बर्बर कांड को अंजाम दिया है, जिसने हर किसी को दहला दिया है और इसके बाद से आगरा में हड़कंप मचा हुआ है.

यह भी पढ़ें...

दिनेश की 8 साल की बेटी भी थी, जिसका नाम प्रज्ञा था. प्रज्ञा सुनील को अंकल-अंकल कहती थी. मगर ये सुनील ही दरिंदा निकला और उसने खौफनाक कांड को अंजाम दे डाला. आरोप है कि किराएदार सुनील ने ही मासूम बच्ची का पहले अपहरण किया, फिर उसे दर्दनाक मौत दी और फिर उसकी लाश को अपने कमरे में रखे आटे के कनस्तर में छिपा दिया. मामला सामने आने के बाद बच्ची की मां बेहोश हो गई. 

अपहरण करके मार डाला

ये पूरा मामला आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र के सिद्धार्थ नगर गोबर चौकी से सामने आया है. यहां 8 साल की बच्ची गायब हो गई. बच्ची 24 मार्च से दिन गायब हुई. परिजन पुलिस के पास पहुंचे. तभी से पुलिस और परिजन बच्ची को खोज रहे थे. जांच के दौरान बच्ची इलाके के बाहर जाते हुए नहीं दिखी. इसके बाद पुलिस ने आस-पास ही बच्ची की तलाश की. फिर पुलिस की नजर किराएदार सुनील पर गई और फिर कुछ देर बाद जो सामने आया, उसने हर किसी को सन्न करके रख दिया.

पीड़ित परिवार के किराएदार के घर से ही बच्ची का शव मिला. आटे की कनस्तरी में शव छिपा कर रखा हुआ था. इसके बाद पूरे इलाके में गुस्सा भड़क गया और लोगों ने तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी. घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और बच्ची की मां बेहोश हो गई. 

गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने फतेहाबाद रोड पर जाम लगाने की कोशिश की और कई वाहनों पर पथराव किया. इसके बाद मौके पर डीसीपी सिटी अली अब्बास कई थानों की फोर्स लेकर पहुंचे और हालात को काबू करने की कोशिश की. सुनील ने इस घटना को क्यों अंजाम दिया? इसको लेकर अभी तक कुछ साफ नहीं है. माना जा रहा है कि मालिक और मकान मालिक के साथ उसका कुछ विवाद हुआ होगा, जिसका बदला उसने उसकी बेटी से निकाला है. फिलहाल जब उससे पूछताछ की जाएगी, तभी हत्या की असल वजह सामने आ पाएगी.

सुनील पकड़ से बाहर

बता दें कि आरोपी सुनील पुलिस की गिरफ्त से फरार है. उसे पकड़ने के लिए पुलिस की 10 टीमों का गठन किया गया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वह जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी. मौके पर पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है. फिलहाल पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया है और सभी से पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने मासूम के शव को कब्जे में लेकर, उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.