आगरा के होटल में शादीशुदा महिला ने प्रेमी संग पहले पी शराब, फिर बैग से हथौड़ा निकालकर कर दी हत्या और चीख-चींखकर ये सब कहने लगी

Agra Crime News: आगरा के होटल में प्रेमी की गला रेतकर हत्या. शादीशुदा प्रेमिका ने बैग में पहले से छुपाए हथौड़े और धारदार हथियार से वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया. चौंकाने वाले पारिवारिक रिश्ते भी आए सामने.

Agra Crime News

अरविंद शर्मा

18 Apr 2026 (अपडेटेड: 18 Apr 2026, 01:45 PM)

follow google news

Agra Crime News: आगरा के इटौरा इलाके से एक सन्न कर देने वाली खबर सामने आई है. शहर के ताजपथ होटल के कमरा नंबर 204 में एक युवक का शव खून से लथपथ हालत में मिलने से हड़कंप मच गया. हैरानी की बात ये है कि इस दौरान उसके बगल में एक महिला भी थी जिसके हाथ में हथौड़ा और धारदार हथियार थे. महिला जोर-जोर से चींख रही थी कि 'मैंने इसे मार डाला.' पुलिस की शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि महिला पहले से ही शादीशुदा और एक बच्चे की मां थी. लेकिन होटल के कमरे में वह जिस युवक के साथ थी उसने हत्या की वो उसका कथित प्रेमी था. 

यह भी पढ़ें...

होटल के कमरा नंबर 204 में दोनों ने पी शराब और फिर

बताया जा रहा है कि फतेहपुर सीकरी का रहने वाला युवक अपनी प्रेमिका के साथ इटौरा चौराहे स्थित होटल ताजपथ पहुंचा था. तीसरी मंजिल के कमरे में दोनों ने शराब पी. लेकिन कुछ ही देर में दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया. दोनों के बीच गुस्सा इतना बढ़ा कि प्रेमिका ने आपा खो दिया. इस दौरान महिला ने अपने बैग से हथौड़ा निकाला और प्रेमी के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर उसे अचेत कर दिया.

गला रेतकर की हत्या

इसके बाद भी महिला की दरिंदगी का सिलसिला थमा नहीं. आरोप है कि प्रेमिका ने अपने बैग से धारदार हथियार निकाला और उसका गला रेत दिया. होटल के कमरे में कुछ ही मिनटों में एक जान खत्म हो चुकी थी. वारदात के बाद होटल के गलियारे में महिला की चीख सुनाई दी 'मैंने उसे मार डाला… मैंने उसे मार डाला.' शोर सुनकर होटल कर्मचारी दौड़कर कमरे तक पहुंचे तो वहां का मंजर देख उनके रोंगटे खड़े हो गए. युवक खून से लथपथ फर्श पर पड़ा था और प्रेमिका बेखौफ उसके पास बैठी थी.

मामा-भांजी का रिश्ता 

पुलिस की तफ्तीश में इस केस से जुड़े कई चौंकाने वाले पहलू सामने आए हैं. आरोपी महिला ना सिर्फ शादीशुदा है बल्कि एक बच्चे की मां भी है. सूत्रों की मानें तो दोनों के बीच दूर के रिश्ते में मामा-भांजी का कनेक्शन भी था. सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि यह एक प्री-प्लान्ड मर्डर था. महिला अपने बैग में हथौड़ा और धारदार हथियार पहले से लेकर आई थी जो साफ इशारा करता है कि वह उसे मारने के पक्के इरादे से होटल पहुंची थी.

पुलिस की गिरफ्त में कातिल प्रेमिका

मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को तुरंत हिरासत में ले लिया है. डीसीपी वेस्ट आदित्य कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पूछताछ की जा रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस अब इस बात की कड़ियां जोड़ रही है कि आखिर किस कदर का आक्रोश या धोखे का दर्द था जिसने एक महिला को इस हद तक खूंखार बना दिया.