'ACP सदर कहां हैं, हम यहां खड़ें हैं, कॉमन सेंस....', बीच सड़क पर आगरा पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने दूसरे अधिकारी की जमकर लगा दी क्लास!

अरविंद शर्मा

22 May 2026 (अपडेटेड: 18 Jul 2026, 10:24 PM)

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में बढ़ते जाम और अतिक्रमण की समस्या अब पुलिस प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गई है. आम लोगों की लगातार शिकायतों के बाद खुद पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार रात में सड़क पर उतर आए.

Agra traffic jam, encroachment removal drive, Police Commissioner Deepak Kumar, Madhunagar Chowk inspection, traffic management, illegal parking action, e-rickshaw violation, Rambagh Chowk campaign

Agra Police Commissioner Deepak Kumar

Google CTA

Agra Police Commissioner Deepak Kumar News: उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में बढ़ते जाम और अतिक्रमण की समस्या अब पुलिस प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गई है. आम लोगों की लगातार शिकायतों के बाद खुद पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार रात में सड़क पर उतर आए. सदर क्षेत्र के मधुनगर चौराहे पर किए गए निरीक्षण के दौरान जो हुआ, उसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल, बुधवार रात करीब 11 बजे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार अचानक निरीक्षण पर निकले थे. उनके साथ डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास, डीसीपी ट्रैफिक सोनम कुमार और एसीपी इमरान अहमद भी मौजूद थे. जब कमिश्नर मधुनगर चौराहे पर पहुंचे तो वहां सड़क किनारे कई वाहन खड़े मिले, रेहड़ी-ठेले भी लगे हुए थे और पूरे चौराहे पर जाम की स्थिति बनी हुई थी.

यह भी पढ़ें...

एसीपी की देरी पर कमिश्नर नाराज

निरीक्षण के दौरान काफी देर तक एसीपी सदर रामप्रवेश गुप्ता मौके पर नहीं पहुंचे. इस पर पुलिस कमिश्नर नाराज हो गए और उन्होंने वायरलेस पर ही एसीपी की लोकेशन पूछ ली. कमिश्नर ने कहा - 'एसीपी सदर कहां हैं? मैं यहां खड़ा हूं और आप नहीं हैं. इतना कॉमन सेंस नहीं है क्या?' उनकी यह सख्त नाराजगी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है. बताया जा रहा है कि आगरा शहर में ऑटो और ई-रिक्शा की मनमानी, चौराहों पर अवैध पार्किंग और रेहड़ी-ठेले के कारण जाम की समस्या लगातार बनी रहती है. ट्रैफिक पुलिस की मौजूदगी के बावजूद कई जगह हालात बेकाबू हो जाते हैं. इसी को लेकर पुलिस कमिश्नर को लगातार शिकायतें मिल रही थीं.

अतिक्रमण हटाने के सख्त निर्देश जारी

कुछ देर बाद एसीपी सदर रामप्रवेश गुप्ता मौके पर पहुंचे. इसके बाद पुलिस कमिश्नर ने एसीपी सदर, एसीपी ट्रैफिक और थाना प्रभारी सदर को सख्त निर्देश दिए कि किसी भी चौराहे पर अतिक्रमण न होने दिया जाए और सड़क किनारे वाहन बिल्कुल भी पार्क न हों. निरीक्षण के बाद पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार फतेहाबाद रोड और ताजगंज क्षेत्र में भी पहुंचे और वहां की यातायात व्यवस्था का जायजा लिया.

शहर में 50 मीटर तक अतिक्रमण पर रोक

पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने साफ निर्देश दिए हैं कि शहर के सभी प्रमुख चौराहों पर 50 मीटर तक किसी भी तरह का अतिक्रमण नहीं होना चाहिए. सभी एसीपी अपने-अपने क्षेत्रों में थाना प्रभारियों के साथ बैठक करें और रोजाना तीन घंटे का विशेष यातायात अभियान चलाएं. उन्होंने यह भी कहा कि रॉन्ग साइड चलने वालों, ट्रिपल राइडिंग करने वालों, काली फिल्म लगी गाड़ियों, स्टंट करने वालों और ड्रिंक एंड ड्राइव करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए. पुलिस कमिश्नर की सख्ती का असर गुरुवार को भी दिखाई दिया. रामबाग चौराहे समेत कई जगहों पर अतिक्रमण हटवाया गया, जिससे यातायात व्यवस्था सुधरी और लोगों को काफी राहत मिली.