आगरा कैंट में चलती ट्रेन में छूट गया बच्चा फिर मां जान पर खेल गई, 2-2 बार दरवाजे से गिरी और ये हुआ

Woman Catching Moving Train:आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन पकड़ने के चक्कर में एक महिला यात्री दो बार प्लेटफॉर्म पर गिरकर रगड़ती रही. ट्रेन में उसका बच्चा अकेला था जिसकी खातिर उसने हार नहीं मानी और तीसरी बार में कोच में चढ़ गई. इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायर हो रहा है.

Agra Viral Video

नितिन उपाध्याय

03 Mar 2026 (अपडेटेड: 03 Mar 2026, 11:39 AM)

follow google news

Agra Viral Video: कहते हैं कि एक मां अपने बच्चे के लिए दुनिया की किसी भी ताकत से भिड़ सकती है. आगरा कैंट स्टेशन पर यह कहावत हकीकत में बदलती दिखी. यहां प्लेटफॉर्म पर पानी लेने उतरी एक महिला की ट्रेन अचानक चल पड़ी. ट्रेन के भीतर उसका बच्चा अकेला था जिसे देख वह आपा खो बैठी. चलती ट्रेन पकड़ने के चक्कर में महिला दो बार प्लेटफॉर्म पर बुरी तरह रगड़ती हुई गिरी.लेकिन महिला ने हार नहीं मानी और वह मौत को मात देकर तीसरी बार में कोच के भीतर घुसने में सफल रही. इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. कुछ लोग इस वीडियो को देखने के महिला की हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं. वहीं कुछ इस वीडियो को जोखिम भरा बता रहे हैं. 

यह भी पढ़ें...

बच्चे को अकेला देख भूल गई अपनी जान

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में दिख रही महिला स्टेशन पर पानी लेने के लिए उतरी थी. लेकिन तभी ट्रेन ने रफ्तार पकड़ ली.ट्रेन में महिला का बच्चा अकेला रह गया था. बच्चे के डर से घबराई महिला ने अपनी जान की परवाह किए बिना दौड़ती हुई ट्रेन का हैंडल पकड़ने की कोशिश की. इस दौरान पहली बार उसका पैर फिसला और वह गिरी.दूसरी बार फिर हैंडल छूटा और वह प्लेटफॉर्म पर दूर तक रगड़ती चली गई. लेकिन वहां मौजूद लोगों में किसी ने भी उसकी मदद करने की कोशिश नहीं की. दो बार गिरने के बावजूद महिला ने हार नहीं मानी. वह फिर उठी और पूरी ताकत लगाकर गेट के हैंडल को पकड़ा. आखिरकार तीसरे प्रयास में वह कोच के भीतर चढ़ने में कामयाब रही. हालांकि अगर इस दौरान जरा भी चूक होती तो महिला ट्रेन के नीचे गिर सकती थी. 

रेलवे की सख्त चेतावनी

वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे प्रशासन ने इसे गंभीर लापरवाही करार दिया है.अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि चलती ट्रेन पकड़ने का जोखिम कभी न उठाएं अगर आपका सामान या परिजन ट्रेन में रह जाते हैं तो तुरंत स्टेशन मास्टर या आरपीएफ की मदद लें न कि अपनी जान जोखिम में डालें.