आगरा पहुंची मिस टीन इंटरनेशनल की 24 सुंदरियां, ताजमहल को देखते ही बोलीं-वाह ताज, इट्स ब्यूटीफुल

अरविंद शर्मा

• 08:09 AM • 27 Aug 2025

ताजमहल का दीदार करने 24 देशों की सुंदरियां आगरा पहुंचीं हैं. ये सभी मिस टीन इंटरनेशनल 2025 प्रतियोगिता की फाइनलिस्ट हैं. मिस टीन इंटरनेशनल 2025 प्रतियोगिता अपने अंतिम चरण में है और भारत इस प्रतिष्ठित आयोजन की मेजबानी कर रहा है.

Miss Teen International 2025

Miss Teen International 2025

Google CTA

ताजमहल का दीदार करने 24 देशों की सुंदरियां आगरा पहुंचीं हैं. ये सभी मिस टीन इंटरनेशनल 2025 प्रतियोगिता की फाइनलिस्ट हैं. मिस टीन इंटरनेशनल 2025 प्रतियोगिता अपने अंतिम चरण में है और भारत इस प्रतिष्ठित आयोजन की मेजबानी कर रहा है. इसका ग्रैंड फिनाले 31 अगस्त को जयपुर में आयोजित होगा. इससे पहले फाइनलिस्ट प्रतिभागियों ने मंगलवार को ताजमहल का दीदार किया.

यह भी पढ़ें...


बता दें कि ये सुंदरियां कनाडा, बोत्सवाना, कोलंबिया, क्यूबा, डोमिनिक रिपब्लिक, फिजी, फ्रांस, जर्मनी, भारत, जापान, मैक्सिको, नामीबिया, नीदरलैंड, पैराग्वे, पेरू, फिलीपींस, प्यूर्टो रिको, रोमानिया, स्पेन, श्रीलंका, अमेरिका, वेनेजुएला, वियतनाम और जिम्बाब्वे से आई हैं. इन्होंने ताजमहल की पहली झलक देखते ही 'ओह माय गॉड', 'वाह ताज' और 'इट्स ब्यूटीफुल' जैसे शब्द कहे.'इस दौरान सभी ने ताजमहल के इतिहास, वास्तुकला और प्रेम कहानी के बारे में जानकारी ली और ढेर सारी तस्वीरें खींचीं.

इस संबंध में ताजमहल केप्रभारी/वरिष्ठ संरक्षण सहायक प्रिंस वाजपेई ने जानकारी दी कि मिस टीन इंटरनेशनल की सभी प्रतिभागियों ने आज ताजमहल को न सिर्फ देखा बल्कि वास्तुकला की बारीकी से जानकारी भी ली. उन्होंने बताया कि सभी कंटेस्टेंट और उनके साथ आने वालों ने ताजमहल में प्रवेश की टिकट ली थी. ताजमहल में दीदार और भ्रमण के दौरान कंटेस्टेंट की सुरक्षा के सीआईएसएफ और पुलिस ने पूरे इंतजाम किए थे.

इन देशों से हैं ये कंटेस्टेंट

1. बोत्सवाना – मार्गरेट नाशा


2. कनाडा – जीना अलिशा वेंटुरा


3. कोलंबिया – वलेरिया मोरालेस वैलेरी


4. क्यूबा – अमालिया मार्टिनेज


5. डोमिनिकन रिपब्लिक – एस्मेलिन तेजस


6. फिजी – निशिका शायली


7. फ्रांस – अनाइस होल्ट्ज़मैन मिरांडा


8. जर्मनी – लॉरीना विंसेटिना


9. भारत – काज़ियाह लिज मेजो


10. जापान – किक्यो स्वादा


11. मैक्सिको – ग्रेशिया नोवेलो


12. नामीबिया – एलेन एंगलब्रेख्ट


13. नीदरलैंड – लियोरा स्मिट


14. पैराग्वे – फ्लोरेन्सिया गोंजालेज़


15. पेरू – आलमेंद्रा लिमास


16. फिलीपींस – अन्ना मार्गरेट मर्काडो


17. प्यूर्टो रिको – सबरीना मारिया फेलिसियानो


18. रोमानिया – मारी घिसे


19. स्पेन – लोरेना रूइज़


20. श्रीलंका – थानुशी अमाया


21. अमेरिका (यूएसए) – एलेनिस क्यूवास


22. वेनेजुएला – तातियाना ज़ाम्ब्रानो बर्मुडेज़


23. वियतनाम – न्युंगा था ज़ुआनकन माई


24. जिम्बाब्वे – जूली तुंगामिराई