आगरा में देवर ने भाभी के बैडरूम की तरफ लगाया CCTV कैमरा, महिला को जब इसका पता चला तो बहुत कुछ हुआ!

UP News: आगरा से सनसनीखेज खबर सामने आई है. दहेज के लिए बहू को सताया, देवर ने बेडरूम और किचन में लगाए CCTV कैमरे. बीमार बच्चे के साथ घर से निकाली गई पीड़िता. पुलिस ने शुरू की जांच.

Agra News

नितिन उपाध्याय

20 Feb 2026 (अपडेटेड: 20 Feb 2026, 01:48 PM)

follow google news

Agra News: आगरा के ट्रांस यमुना इलाके में रहने वाली एक विवाहिता ने जब 12 मार्च 2019 को कपिल देव नामक युवक के साथ सात फेरे लिए थे तो उसे लगा था कि उसका नया घर खुशियों से भरा होगा. मायके वालों ने भी अपनी बेटी की शादी में कोई कसार नहीं छोड़ी. उन्होंने 15 लाख रुपये का खर्च, सोने-चांदी के जेवर, 5.51 लाख नकद और एक बुलेट बाइक देकर ससुरालवालों की हर इच्छा पूरी की. लेकिन किसे पता था कि इस सामान से विवाहिता को खुशियां नहीं बल्कि दुख और पीड़ा ही मिलेगी. 

यह भी पढ़ें...

बुलेट से नहीं भरा मन फिर की इस चीज की मांग

आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति और ससुराल वालों का असली चेहरा सामने आने लगा. अब उन्हें बुलेट नहीं, वैगन-आर कार और 2 लाख रुपये नकद चाहिए थे. इस मांग को लेकर बहू को आए दिन ताने दिए जाने लगे. मारपीट और गाली-गलौज होने लगी. विवाहिता ने इस बनी 2 लकड़ों को जान दिया. एक बेटे का नाम कुनाल (4) जबकि दूसरे का रियांश है (उम्र 2 महीने). 

महिला के बेडरूम पर हुई देवर की गंदी नजर!

इस मामले का सबसे हैरान करने वाला मोड़ तब आया, जब पीड़िता को पता चला कि उसके देवर ने घर में ऐसे CCTV कैमरे लगवाए हैं, जिनका डायरेक्शन उसके किचन और बेडरूम की तरफ है. जब विवाहिता ने इसके खिलाफ खुलकर अपनी बात रखी तो कैमरों की डायरेक्शन बदलने के बजाय विवाद और बढ़ गया. 

5 नवंबर 2025 को वो हुआ जो नहीं होना चाहिए था

अत्याचार की हदें 5 नवंबर 2025 को पार हुईं. आरोप है कि इस दिन पति, देवर, सास-ससुर और देवरानी ने मिलकर पीड़िता को जमकर पीटा. उसे धमकी दी गई कि अगर दहेज नहीं मिला, तो उसे निकालकर दूसरी शादी कर ली जाएगी. शोर सुनकर आए पड़ोसियों को भी डरा-धमकाकर भगा दिया गया. 

अपने बच्चे को बीमार होता देख भी नहीं पसीजा दिल

आखिरकार 12 दिसंबर 2025 को वह दिन भी आया जब मासूमों को भी नहीं बख्शा गया. दो महीने के छोटे बेटे रियांश की हालत बेहद गंभीर थी. लेकिन ससुराल वालों ने उसका इलाज तक नहीं कराया और मां-बच्चों को घर से बाहर निकाल दिया. मायके वालों ने जैसे-तैसे बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया और उसकी जान बचाई। 

पुलिस ने शुरू की अब अपनी जांच

पीड़िता का सारा स्त्रीधन और जेवर अब भी ससुराल के कब्जे में है. अपना सब कुछ गंवा चुकी इस महिला ने अब कानून का दरवाजा खटखटाया है. आगरा पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस अब यह पता लगा रही है कि बेडरूम में कैमरा लगाने के पीछे असली मकसद क्या था और इस साजिश में कौन-कौन शामिल है?