HPSC PGT Vacancy 2026: सरकारी नौकरी की तलाश में लगे युवाओं के लिए हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) बड़ी भर्ती लेकर आया है. बता दें कि स्कूल शिक्षा विभाग में ग्रुप-बी के तहत पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) कंप्यूटर साइंस के 1672 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन संख्या 23/2026 जारी किया है. यह नोटिफिकेशन 05 फरवरी 2026 को जारी किया गया था. इस भर्ती के लिए इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 16 फरवरी 2026 से 09 मार्च 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. यह भर्ती कंप्यूटर साइंस में पोस्ट ग्रेजुएट योग्यता रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए सरकारी सेवा में आने का सुनहरा अवसर है.
ADVERTISEMENT
क्या है सिलेक्शन प्रोसेस?
इस भर्ती के लिए चयन तीन चरणों में किया जाएगा जिसमें स्क्रीनिंग टेस्ट, सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट ज्ञान परीक्षा और इंटरव्यू शामिल हैं. अंतिम मेरिट इन सभी चरणों में प्रदर्शन के आधार पर तैयार की जाएगी.
आयु सीमा और सैलरी
बता दें कि आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 42 साल के बीच होनी चाहिए. चयनित अभ्यर्थियों को 47600 रुपये से 151100 रुपये तक का वेतन (पे मैट्रिक्स लेवल-8) दिया जाएगा. नियुक्ति हरियाणा राज्य के रेस्ट ऑफ हरियाणा (ROH) और मेवात कैडर में की जाएगी.
कैडरवार पदों का विवरण
कुल 1,672 पदों में से 1,594 पद रेस्ट ऑफ हरियाणा (ROH) कैडर के लिए और 78 पद मेवात कैडर के लिए तय किए गए हैं. यह भर्ती राज्यभर के स्कूलों में कंप्यूटर साइंस विषय के शिक्षकों की कमी को पूरा करने के उद्देश्य से की जा रही है.
श्रेणीवार पदों का वितरण
रेस्ट ऑफ हरियाणा कैडर में सामान्य वर्ग के लिए 859, अनुसूचित जाति (SC) के लिए 327, बीसी-ए के लिए 163, बीसी-बी के लिए 82 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लए 163 पद तय किए गए हैं. मेवात कैडर में सामान्य वर्ग के 43, SC के 15, बीसी-ए के 8, बीसी-बी के 4 और EWS के 8 पद शामिल हैं. कुल मिलकर सामान्य वर्ग के 902, SC के 342, बीसी-ए के 171, बीसी-बी के 86 और EWS के 171 पदों पर भर्ती की जाएगी.
इसके अलावा इस भर्ती में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का प्रावधान किया गया है. ROH कैडर में सामान्य वर्ग की 277, SC की 108, बीसी-ए की 54 और बीसी-बी की 27 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं. मेवात कैडर में सामान्य वर्ग की 14, SC की 5, बीसी-ए की 3 और बीसी-बी की 1 सीट महिलाओं के लिए निर्धारित है. वहीं भूतपूर्व सैनिक (ESM) और दिव्यांग (PwBD) अभ्यर्थियों के लिए भी अलग-अलग श्रेणियों, दृष्टिबाधित (VH), अस्थि विकलांग (OH), श्रवण बाधित (HH) और बौद्धिक/बहु दिव्यांग (ID/MD) में नियमानुसार आरक्षण दिया गया है.
आवेदन से पहले इन बातों का रखें ध्यान
आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे आवेदन करने से पहले विस्तृत अधिसूचना को ध्यान से पढ़ें और सुनिश्चित करें कि वे सभी शैक्षणिक एवं अन्य पात्रता मानदंडों को पूरा करते हों. पात्रता शर्तें पूरी न करने पर आवेदन निरस्त किया जा सकता है. इसलिए उम्मीदवार अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें.
यह भी पढ़ें: रेलवे में 5349 पदों पर निकली बंपर भर्ती...बिना परीक्षा होगा सिलेक्शन, ऐसे करें आवेदन
ADVERTISEMENT









