Loksabha Election 2024: PM मोदी और CM योगी के काम से UP में कितने% लोग हैं खुश और नाखुश?

यूपी तक

10 Apr 2024 (अपडेटेड: 10 Apr 2024, 11:24 AM)

उत्तर प्रदेश में आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर दिन-पर-दिन राजनीतिक गतिविधियां तेज होती जा रही हैं. एक तरफ केंद्र की मोदी सरकार अपनी उपलब्धियों को पेश कर सत्ता वापसी का ख्वाब बुन रही है, तो दूसरी तरफ सूबे की योगी सरकार भी अपनी नीतियों और लॉ एंड ऑर्डर की बात कर जनता के बीच में है.

तस्वीर में पीएम मोदी और सीएम योगी

तस्वीर में पीएम मोदी और सीएम योगी.

Google CTA

UP Loksabha Election 2024: उत्तर प्रदेश में आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर दिन-पर-दिन राजनीतिक गतिविधियां तेज होती जा रही हैं. एक तरफ केंद्र की मोदी सरकार अपनी उपलब्धियों को पेश कर सत्ता वापसी का ख्वाब बुन रही है, तो दूसरी तरफ सूबे की योगी सरकार भी अपनी नीतियों और लॉ एंड ऑर्डर की बात कर जनता के बीच में है. वहीं, दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी (एसपी), बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) और कांग्रेस जैसी विपक्षी पार्टियां अलग-अलग मुद्दों पर सरकार को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं. इस बीच एबीपी न्यूज और सी वोटर का एक सर्वे सामने आया है, जिसने इस बात का पता लगाया है कि यूपी में पीएम मोदी और सीएम योगी के कामकाज से कितने% लोग खुश और न खुश हैं.

यह भी पढ़ें...

पीएम मोदी के काम से कितने लोग खुश?

 

एबीपी न्यूज और सी वोटर के सर्वे के अनुसार, यूपी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम से 51% लोग बहुत ज्यादा संतुष्ट हैं. 22% लोग कम संतुष्ट हैं. 27% लोग असंतुष्ट हैं. वहीं, 0% ऐसे लोग हैं, जिन्हें इसके बारे में कुछ पता नहीं है.

 

 

सीएम योगी के कामकाज को लेकर ये पता चला

वहीं, एबीपी न्यूज और सी वोटर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कामकाज का जायजा लिया है. इसके अनुसार, सीएम योगी के काम से 57% लोग बहुत ज्यादा संतुष्ट हैं. 16% लोग कम संतुष्ट हैं. 27% लोग असंतुष्ट हैं. वहीं, 0% ऐसे लोग हैं, जिन्हें इसके बारे में कुछ पता नहीं है.

यूपी में आज चुनाव हुए तो किसे कितना% वोट 

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर एक ताजा सर्वे सामने आया है. एबीपी न्यूज और सी वोटर के सामने आए सर्वे के अनुसार, अगर आज यूपी में चुनाव हुए तो NDA को 52%, इंडिया ब्लॉक को 40% और बसपा को 6% वोट मिल सकते हैं. वहीं, अन्य के खाते में 2% वोट जाने की संभावना है.