Ghazipur News: गाजीपुर जिले का गहमर गांव वैसे तो फौजियों के गांव के नाम से जाना जाता है, लेकिन अब इस गांव के परिवार ने खेल में भी अपने झंडे गाड़ दिए हैं. दरअसल यहां एक जुड़वा भाई-बहन अक्षय दीप उपाध्याय और इशिका उपाध्याय के साथ उनकी मां को रोलर स्केटिंग की नेशनल प्रतियोगिता के लिए चुना गया है. तीनों अब दिसंबर में बेंगलुरु में होने वाले नेशनल टूर्नामेंट में उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे.
ADVERTISEMENT
इससे पहले ग्रेटर नोएडा में 22 से 25 अक्टूबर तक चली 12वीं उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय रोलर स्पीड स्केटिंग प्रतियोगिता में अक्षय दीप और इशिका ने शानदार प्रदर्शन किया था और 1-1 गोल्ड और 2-2 सिल्वर मेडल जीते थे. इतना ही नहीं बच्चों से प्रेरित होकर मां ने भी स्केटिंग सीखी और 18 वर्ष से अधिक आयु के महिला वर्ग में स्टेट लेवल जीतकर नेशनल के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है. आइए जानते हैं इस परिवार के संघर्ष की कहानी.
स्टेट लेवल पर 3-3 मेडल जीतकर किया क्वालिफाई
ग्रेटर नोएडा में 22 से 25 अक्टूबर तक आयोजित 12वीं उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय रोलर स्पीड स्केटिंग प्रतियोगिता में गहमर के अक्षय दीप उपाध्याय और इशिका उपाध्याय ने दमदार प्रदर्शन किया था. दोनों जुड़वां बच्चों ने प्रतियोगिता में 1-1 स्वर्ण पदक और 2-2 रजत पदक अपने नाम किए थे. इसी दमदार प्रदर्शन के बाद दोनों ने नेशनल के लिए क्वालीफाई किया है.
यह भी पढ़ें: कांग्रेस को 181 सीटें मिलेंगी या कम? अखिलेश के बाद अवधेश प्रसाद ने बताई गठबंधन की रणनीति
मां ने भी मारी बाजी
इस परिवार की सबसे खास बात यह है कि बच्चों से प्रेरित होकर मां ने भी स्केटिंग सीखने का फैसला किया. मां गृहिणी है और घर के काम-काज के साथ बच्चों से स्केटिंग भी सीख ली. इतना ही नहीं मां ने 18 वर्ष से ऊपर महिला वर्ग में स्टेट लेवल टूर्नामेंट जीता और अब उन्हें भी नेशनल प्रतियोगिता के लिए चुन लिया गया है. अब मां और दोनों बच्चे दिसंबर में बेंगलुरु में एक साथ खेलते नजर आएंगे.
यह भी पढ़ें: कांग्रेस को 181 सीटें मिलेंगी या कम? अखिलेश के बाद अवधेश प्रसाद ने बताई गठबंधन की रणनीति
सड़क पर 42 की स्पीड से अभ्यास
वाराणसी में कक्षा 4 में पढ़ने वाले दोनों जुड़वा बच्चों के पास न तो कोई स्केटिंग ग्राउंड है और न ही खास सुविधाएं. इसके बावजूद वे सड़क के किनारे और बास्केटबॉल कोर्ट में 41 से 42 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से प्रैक्टिस करते हैं. बच्चों ने बताया कि वे कई बार गिरे और चोट भी लगी, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और अब उनका लक्ष्य नेशनल में यूपी के लिए मेडल लाना है.
यह भी पढ़ें: कांग्रेस को 181 सीटें मिलेंगी या कम? अखिलेश के बाद अवधेश प्रसाद ने बताई गठबंधन की रणनीति
परिवार के साथ से मिली सफलता
तीन साल की लगातार मेहनत के बाद मिली इस उपलब्धि पर बच्चों और उनके माता-पिता ने कहा है कि पूरे परिवार का साथ ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है. गहमर गांव और पूरे गाजीपुर जिले में इस खबर से खुशी का माहौल है. ग्रामीणों ने मां, बेटे और बेटी को बधाई दी है और नेशनल प्रतियोगिता में पदक जीतने की शुभकामनाएं दी हैं.
यह भी पढ़ें: कांग्रेस को 181 सीटें मिलेंगी या कम? अखिलेश के बाद अवधेश प्रसाद ने बताई गठबंधन की रणनीति
ADVERTISEMENT











