सपा से सीट शेयरिंग के लिए कांग्रेस का नया प्लान, 60+50+70 वाले फॉर्मूले को प्रियंका गांधी ने दी मंजूरी

आशीष श्रीवास्तव

• 12:37 PM • 23 Nov 2026

कांग्रेस ने सपा के साथ सीट बंटवारे के लिए 60+50+70 वाला नया फॉर्मूला बनाया है. इसके तहत कांग्रेस सपा के समाने 3 चरणों में अपनी डिमांड रखेगी. दोनों पार्टियों के बीच दिल्ली में सोमवार से बातचीत का दौर शुरू हो रहा है.

सपा-कांग्रेस सीट शेयरिंग फॉर्मूला

सपा-कांग्रेस सीट शेयरिंग फॉर्मूला

Google CTA

कांग्रेस ने सपा के साथ सीट बंटवारे के लिए 60+50+70 वाला नया फॉर्मूला बनाया है. इसके तहत कांग्रेस सपा के समाने 3 चरणों में अपनी डिमांड रखेगी. दोनों पार्टियों के बीच दिल्ली में सोमवार से बातचीत का दौर शुरू हो रहा है. बता दें, इससे पहले कांग्रेस ने सपा को 181 सीटों की सूची दी थी. अब इसमें बदलाव करके नई सूची तैयार की गई है, जिसे महासचिव प्रियंका गांधी की मंजूरी मिल गई है. वहीं, सूत्रों की माने तो सपा की ओर से कांग्रेस को 54 सीटें देने की बात कही जा रही है. 

यह भी पढ़ें...

दिल्ली में 23 नवंबर से 25 नवंबर तक दोनों पार्टियां बैठक होने जा रही है. इस बैठक में दोनों दलों की समन्वय समितियां सीटों के तालमेल पर मंथन करेंगी. सपा की चार सदस्यीय टीम का नेतृत्व प्रो. रामगोपाल यादव कर रहे हैं. वहीं कांग्रेस के पांच सदस्यीय पैनल की कमान अजय माकन के हाथ में है.

कांग्रेस का 60+50+70 सीट का नया फार्मूला

कांग्रेस ने प्रियंका गांधी वाड्रा की सहमति के बाद सीट बंटवारे को लेकर नया फॉर्मूला तैयार किया है. इस फॉर्मूले के तहत कांग्रेस सपा के सामनें तीन चरणों में यूपी की विधानसभा सीटों पर अपना दावा पेश करेगी. 

पहले चरण में कांग्रेस 60 सीटों की मांग रखेगी. पार्टी इस सीटों को हर हाल में अपने पास रखना चाहती है. इनमें पूर्वांचल से पश्चिमी यूपी तक की सीटें शामिल हैं. कांग्रेस का मानना है कि इन सीटों पर उसका संगठन मजबूत है. 

दूसरे चरण में कांग्रेस 50 सीटों की मांग रखेगी. पार्टी के मुताबिक ये वह सीटें होंगी, जहां पिछले चुनावों में कांग्रेस का प्रदर्शन अच्छा रहा है. इनमें सहारनपुर, मेरठ व मुरादाबाद क्षेत्र की सीटों पर खास फोकस है. 

तीसरे चरण में 70 सीटों पर दावा पेश किया जाएगा, जो संगठन की मजबूती और जीत की संभावनाओं पर आधारित हैं और इनमें रायबरेली, अमेठी व प्रयागराज समेत संसदीय क्षेत्रों से जुड़ी सीटें शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: Exclusive: ओवैसी पर क्यों भड़के आजम खान, चंद्रशेखर को लेकर भी कह दी बड़ी बात, खास बातचीत में खोले कई राज!

पुरानी 181 सीटों वाली मांग बदली

कांग्रेस ने पहले सपा को 181 विधानसभा सीटों की सूची सौंपकर 15 दिसंबर तक फैसला लेने को कहा था. हालांकि अब उस पुरानी सूची को दोनों पार्टियों ने खारिज कर दिया है. सूत्रों के मुताबिक सपा कांग्रेस की पुरानी मांग से सहमत नहीं थी. इसलिए अब कांग्रेस ने संख्या के बजाय चुनावी उपयोगिता को प्राथमिकता दी है. नई सूची में पश्चिमी उत्तर प्रदेश और बुंदेलखंड की सीटों की संख्या ज्यादा बताई जा रही है.

यह भी पढ़ें: Exclusive: ओवैसी पर क्यों भड़के आजम खान, चंद्रशेखर को लेकर भी कह दी बड़ी बात, खास बातचीत में खोले कई राज!

सपा और कांग्रेस की कमेटी में कौन-कौन शामिल?

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सीट शेयरिंग को अंतिम रूप देने के लिए चार सदस्यों की समिति बनाई है. इसकी अगुवाई प्रो. रामगोपाल यादव कर रहे हैं. इसमें प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल, घोसी सांसद राजीव राय और कैराना सांसद इकरा हसन शामिल हैं. 

वहीं कांग्रेस के पांच सदस्यीय पैनल में अजय माकन, यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा 'मोना', कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद और विधानमंडल दल के नेता वीरेंद्र चौधरी शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: Exclusive: ओवैसी पर क्यों भड़के आजम खान, चंद्रशेखर को लेकर भी कह दी बड़ी बात, खास बातचीत में खोले कई राज!

एक-एक सीट पर होगा मंथन

यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम के अनुसार बैठक में सीटों की संख्या तय करने के बजाय एक-एक विधानसभा सीट पर चर्चा होगी और जीत की संभावना के आधार पर फैसला लिया जाएगा. सपा ने सीट बंटवारे को लेकर किसी भी तरह की सार्वजनिक बयानबाजी न करने की हिदायत दी है. यह बैठक पहले 17 नवंबर को होनी थी, लेकिन समिति न बन पाने और राहुल गांधी व अखिलेश यादव की मुलाकात के बाद इसे टाल दिया गया था. सोमवार और मंगलवार की बैठकों के बाद दोनों पक्ष अपने शीर्ष नेतृत्व को रिपोर्ट सौंपेंगे.

यह भी पढ़ें: Exclusive: ओवैसी पर क्यों भड़के आजम खान, चंद्रशेखर को लेकर भी कह दी बड़ी बात, खास बातचीत में खोले कई राज!