Raja Bhaiya News: प्रतापगढ़ के कुंडा में 4 दिवसीय श्रीराम कथा का समापन हो गया. कथा के बाद राजा भैया ने खुद कार चलाकर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को हेलीपैड तक छोड़ा. रास्ते में फूल बरसाकर उनका स्वागत किया गया. रवाना होने से पहले धीरेंद्र शास्त्री ने सनातनियों की एकता, जात-पात खत्म करने और देश की रक्षा को लेकर संदेश दिया.
ADVERTISEMENT
राजा भैया ने खुद कार चलाकर दी विदाई
कुंडा के बेंती राजभवन के पास 17 से 20 नवंबर तक श्रीराम कथा आयोजित हुई. समापन के बाद कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने खुद कार चलाकर धीरेंद्र शास्त्री को हेलीपैड तक पहुंचाया. लोगों ने रास्ते में फूल बरसाकर स्वागत किया. हेलीपैड पर दोनों के बीच कुछ देर बातचीत हुई, फिर राजा भैया ने उन्हें विदाई दी.
यह भी पढ़ें- 'मुसलमान होने के कारण सिराज को प्लेइंग 11 में नहीं मिला मौका', कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने किया दावा, बीजेपी ने दिया जवाब
धीरेंद्र शास्त्री ने क्या संदेश दिया?
कथा में धीरेंद्र शास्त्री ने सभी वर्गों की भागीदारी का जिक्र करते हुए सामाजिक एकता की बात कही. उन्होंने कहा कि राजा और प्रजा को एक जगह बैठकर साथ रहना चाहिए. उनका संदेश था 'जात-पात की करो विदाई, हम सभी हिंदू भाई-भाई.' उन्होंने बताया कि कथा के पहले दिन वाल्मीकि समाज की आरती के जरिए भी एकता का संदेश दिया गया.
कुंडा से रवाना होने से पहले धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि देश को बचाने के लिए सनातनियों को एक होना पड़ेगा. उन्होंने कहा 'सनातनी बचेगा तो देश बचेगा, सनातनी बचेगा तो धर्म बचा रहेगा और सनातनी बचेगा तो ही संविधान की रक्षा होगी.' उन्होंने कहा कि विदेशी ताकतें देश और हिंदुओं को बांटने में लगी हैं. ऐसे में सभी सनातनियों को एकजुट रहने का संकल्प लेना चाहिए.
यह भी पढ़ें- गोरखपुर में JCB से कुचलकर आर्यवर्धन की हुई थी मौत, पुलिस ने 5 लोगों को किया गिरफ्तार, सपा नेता साधु यादव हाउस अरेस्ट
ADVERTISEMENT











