मथुरा में आज सुबह करीब साढ़े सात बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. यह हादसा मथुरा थाना जेल क्षेत्र में हुआ, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई और 5 लोग घायल है. हादसे में 2 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं. इसके साथ ही सभी घायलों को सर्वोदय हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक हादसे का शिकार हुई गाड़ी मध्य प्रदेश नंबर की है. इसमें नौ लोग सवार थे. सभी गोवर्धन जी और गिरिराज जी की परिक्रमा के बाद लौट रहे थे, इसी दौरान यह गाड़ी हाईवे की सर्विस लेन पर खड़े एक डंपर से टकरा गई. पुलिस के मुताबिक कार चालक की नींद पूरी न होने के कारण उसे झपकी आई, जिससे यह हादसा हुआ है. फिलहाल पुलिस ने परिजनों को इस दुर्घटना की सूचना दे दी है.
ADVERTISEMENT
सर्विस लेन पर खड़े डंपर से हुई टक्कर
एसएसपी मथुरा श्लोक कुमार ने घटना की जानकारी देते हुए बताया है कि सुबह करीब साढ़े सात बजे एक एमपी की गाड़ी, जिसमें कुल नौ लोग सवार थे, हाईवे से गुजर रही थी. इसी दौरान सामने सर्विस लेन पर खड़े एक डंपर में उनकी गाड़ी पीछे से जा टकराई. घटनास्थल पर खड़ा यह डंपर भी ग्वालियर से आया हुआ था. टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी में सवार चार लोगों की जान चली गई.
यह भी पढ़ें: मथुरा में अपने 2 सालों को जीजा ने पहनाई 1-1 करोड़ की नोटों की माला, 100 फीट लंबी माला देख हैरान रह गए लोग
घायलों का सर्वोदय हॉस्पिटल में इलाज जारी
हादसे के तुरंत बाद पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है. एसएसपी के मुताबिक गाड़ी में सवार नौ लोगों में से चार की मौत हो गई है. दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है. इसके अलावा शेष अन्य घायलों को भी मथुरा के सर्वोदय हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. अस्पताल में उनका बेहतर से बेहतर उपचार कराया जा रहा है. पुलिस ने मृतकों और घायलों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है.
यह भी पढ़ें: मथुरा में अपने 2 सालों को जीजा ने पहनाई 1-1 करोड़ की नोटों की माला, 100 फीट लंबी माला देख हैरान रह गए लोग
नींद पूरी न होने से लगी झपकी
पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में हादसे की मुख्य वजह चालक की नींद पूरी न होना सामने आई है. जानकारी के मुताबिक गाड़ी के चालक ने कल रात पहले गोवर्धन जी और गिरिराज जी की परिक्रमा लगाई थी और इसके बाद सुबह वे लोग वापस चले थे. रात में नींद पूरी नहीं होने के कारण संभवतः चालक को झपकी लग गई, जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर खड़े डंपर से टकरा गई. फिलहाल पुलिस इस मामले के सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है.
यह भी पढ़ें: मथुरा में अपने 2 सालों को जीजा ने पहनाई 1-1 करोड़ की नोटों की माला, 100 फीट लंबी माला देख हैरान रह गए लोग
ADVERTISEMENT











