लेटेस्ट न्यूज़

मथुरा में अपने 2 सालों को जीजा ने पहनाई 1-1 करोड़ की नोटों की माला, 100 फीट लंबी माला देख हैरान रह गए लोग

उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक शादी समारोह के दौरान जीजा का अनोखा अंदाज चर्चा का विषय बन गया. थाना सुरीर क्षेत्र के गांव नगला फोंदा में शनिवार शाम दो चचेरे भाइयों की बारात निकलने से पहले उनके जीजा ने दोनों को एक-एक करोड़ रुपये की नोटों की माला पहनाई.

ADVERTISEMENT

Mathura One Crore Rupees Garland News
Mathura One Crore Rupees Garland News
social share
Google CTA

Mathura One Crore Rupees Garland News: उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक शादी समारोह के दौरान जीजा का अनोखा अंदाज चर्चा का विषय बन गया. थाना सुरीर क्षेत्र के गांव नगला फोंदा में शनिवार शाम दो चचेरे भाइयों की बारात निकलने से पहले उनके जीजा ने दोनों को एक-एक करोड़ रुपये की नोटों की माला पहनाई. पांच-पांच सौ रुपये के नोटों से तैयार इन मालाओं की लंबाई करीब 100 फीट बताई जा रही है. मालाएं इतनी लंबी थीं कि उन्हें पहनाने के लिए दोनों दूल्हों को घर की छत पर खड़ा करना पड़ा. इस अनोखे नजारे का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

शादी में जीजा ने दिया खास तोहफा

नगला फोंदा गांव के योगेंद्र सिंह और कुशलपाल सिंह के बेटे प्रशांत और कान्हा राघव की शादी गोवर्धन के मुड़सेरस गांव की रहने वाली युवतियों से तय हुई थी. शनिवार शाम करीब पांच बजे दोनों दूल्हों की घर से निकासी होनी थी. इससे पहले उनके जीजा योगेश कुमार उर्फ भूरा ठाकुर ने खास इंतजाम किया. वह राजस्थान के काम्या गांव के सरपंच बताए जा रहे हैं. उन्होंने दोनों सालों के लिए पांच-पांच सौ रुपये के नोटों से बनी अलग-अलग मालाएं तैयार करवाई थीं. जब ये मालाएं समारोह में पहुंचीं तो उन्हें देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए.
 



यह भी पढ़ें- 1 साल पुरानी रंजिश में पिता और बेटे की हत्या, मुजफ्फरनगर में मुख्तियार और सुखजिंदर को घर के गेट पर गोलियों से भूना

कई लोगों ने संभाली नोटों की माला

दोनों मालाओं की लंबाई करीब 100 फीट बताई गई है और इनमें एक-एक करोड़ रुपये के नोट लगे होने की जानकारी दी गई. इतनी लंबी मालाओं को संभालने के लिए कई लोग जुटे. इसके बाद दोनों दूल्हों को छत पर खड़ा किया गया और उन्हें मालाएं पहनाई गईं. शादी में मौजूद ग्रामीणों और रिश्तेदारों ने इस पूरे नजारे को अपने मोबाइल कैमरों में रिकॉर्ड कर लिया. बताया जा रहा है कि दोनों दूल्हे किसान नेता महावीर स्वामी के भतीजे हैं. जीजा की इस अनोखी दिलदारी का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें- ओवैसी पर क्यों भड़के आजम खान, चंद्रशेखर को लेकर भी कह दी बड़ी बात, खास बातचीत में खोले कई राज!