लेटेस्ट न्यूज़

फिरोजाबाद में जयमाला के बाद दूसरी लड़की के साथ कमरे में गया दूल्हा, भड़क गई दुल्हन, सात फेरे लेने से किया मना

फिरोजाबाद में जयमाला के बाद दूसरी लड़की के साथ कमरे में गया दूल्हा, भड़क गई दुल्हन, सात फेरे लेने से किया मना

ADVERTISEMENT

Firozabad Wedding Controversy: भारत में शादियों का सीजन शुरू हो गया है. कई जोड़े इस पवित्र बंधन में बंध रहे हैं. वह सात फेरे लेकर 7 जन्मों तक साथ रहने की कसमें खा रहे हैं. लेकिन फिरोजाबाद में एक शादी समारोह जयमाला की रस्म से आगे बढ़ ही नहीं पाया.

social share
Google CTA

भारत में शादियों का सीजन शुरू हो गया है. कई जोड़े इस पवित्र बंधन में बंध रहे हैं. वह सात फेरे लेकर 7 जन्मों तक साथ रहने की कसमें खा रहे हैं. लेकिन फिरोजाबाद में एक शादी समारोह जयमाला की रस्म से आगे बढ़ ही नहीं पाया. दरअसल गोपाल मैरिज होम में जयमाला की रस्म के बाद भयंकर हंगामा हो गया. एटा की रहने वाली दुल्हन काजल ने दूल्हे आकाश पर आरोप लगाया कि वह जयमाला के बाद एक दूसरी लड़की के साथ एक कमरे में करीब आधे एक घंटे तक रहा. इस घटना से नाराज होकर काजल ने अपने होने वाले पति के साथ सात फेरे लेने से साफ इनकार कर दिया. फिर क्या था लड़के वाले भी भड़क गए और यह मामला थाना उत्तर पुलिस तक पहुंच गया. पुलिस ने दोनों परिवारों को समझाने की कोशिश की लेकिन सहमति नहीं बनी और दोनों पक्ष अपने-अपने घर लौट गए. अब दोनों परिवारों के बीच शादी के खर्चों का हिसाब-किताब करने की बात चल रही है.

जयमाला के बाद शुरू हुआ विवाद

गोपाल मैरिज होम में आकाश और काजल की शादी का कार्यक्रम धूमधाम से चल रहा था और जयमाला की रस्म पूरी हो चुकी थी. दुल्हन काजल के अनुसार वरमाला के बाद दूल्हे आकाश ने एक लड़की को बुलाया और काजल को वहां से हटने को कहा. आरोप है कि इसके बाद आकाश उस लड़की के साथ एक कमरे में चला गया और करीब आधे घंटे तक दरवाजा बंद करके उसके साथ अंदर रहा. यह बात पता चलते ही काजल का गुस्सा भड़क गया और उसने घरवालों को बताकर शादी की आगे की रस्में करने से मना कर दिया.

यह भी पढ़ें: मुलायम सिंह यादव की जयंती पर CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, सोशल मीडिया पर लिखी ये बात

दूल्हे ने आरोपों को खारिज किया

मामला बढ़ने पर दोनों पक्ष अपने परिवार के साथ थाने पहुंच गए. थाने में दूल्हे आकाश ने दुल्हन के सभी आरोपों को गलत बताया है. आकाश का कहना है कि जिस लड़की को लेकर विवाद हो रहा है, वह उसके दोस्त की बहन है और वह सिर्फ यह बताने आई थी कि वह शादी से जा रही है. इसके साथ ही उसने कमरे में किसी गलत हरकत या कमरा लॉक करने की बात को भी नकार दिया.  

यह भी पढ़ें: मुलायम सिंह यादव की जयंती पर CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, सोशल मीडिया पर लिखी ये बात

थाने में नहीं बनी बात

सूचना मिलने पर थाना उत्तर पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर बातचीत कराई. थाना प्रभारी रवि त्यागी ने परिवारों को समझाकर विवाद सुलझाने की कोशिश की, लेकिन दुल्हन शादी करने को तैयार नहीं हुई. वहीं दूल्हा भी खुद को बेकसूर बताता रहा. काफी कोशिशों के बाद भी दोनों पक्षों के बीच कोई सहमति नहीं बन पाई.

यह भी पढ़ें: मुलायम सिंह यादव की जयंती पर CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, सोशल मीडिया पर लिखी ये बात

शादी के खर्चों का हिसाब होगा

बातचीत विफल होने के बाद दूल्हा और दुल्हन दोनों अपने-अपने घर चले गए. जानकारी के मुताबिक अब दोनों परिवार शादी में हुए खर्चों का हिसाब-किताब तैयार करके एक-दूसरे को देंगे. यदि आगे चलकर शादी नहीं होती है, तो लड़के पक्ष की ओर से लड़की पक्ष को उसके खर्च की रकम देने की बात कही गई है. अब देखना यह है कि आगे चलकर दोनों के बीच कोई रास्ता निकलता है या यह विवाद शादी का आखिरी पड़ाव ही रहेगा.

यह भी पढ़ें: मुलायम सिंह यादव की जयंती पर CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, सोशल मीडिया पर लिखी ये बात