लेटेस्ट न्यूज़

संतान नहीं थी तो 8 महीने के बच्चे को किया किडनैप, फिर अलीगढ़ के गांव में छिपे तीनों आरोपी, ऐसे खुला राज!

दिल्ली के पांडव नगर इलाके से अगवा किए गए 8 महीने के बच्चे को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है. बच्चे को अगवा करने के बाद आरोपी उसे लेकर उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के वाजिदपुर गांव पहुंच गए थे.

ADVERTISEMENT

Aligarh News
Aligarh News
social share
Google CTA

Aligarh News: दिल्ली के पांडव नगर इलाके से अगवा किए गए 8 महीने के बच्चे को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है. बच्चे को अगवा करने के बाद आरोपी उसे लेकर उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के वाजिदपुर गांव पहुंच गए थे. पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों ऋषिपाल, छत्रु और कुसमा को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक शुरुआती पूछताछ में बच्चे के अपहरण की वजह संतान पाने की चाह सामने आई है. आरोप है कि परिवार का नाम आगे बढ़ाने और संतान की इच्छा पूरी करने के लिए बच्चे को अगवा करने की साजिश रची गई थी. इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस अब आरोपियों की पूरी साजिश की जांच कर रही है.

परिवार में मचा हड़कंप

पांडव नगर इलाके से 8 महीने का बच्चा अचानक लापता हो गया था. इसके बाद परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन जब कोई जानकारी नहीं मिली तो पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. बच्चे का पता लगाने के लिए पुलिस ने इलाके में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली. इसके साथ ही तकनीकी जांच और स्थानीय स्तर पर मिली जानकारियों को भी जांच का हिस्सा बनाया गया. पुलिस ने अलग-अलग सुरागों को जोड़ते हुए बच्चे की तलाश जारी रखी. इसी दौरान जांच अलीगढ़ के वाजिदपुर गांव तक पहुंची, जहां से बच्चे को बरामद कर लिया गया.

यह भी पढ़ें- सिद्धार्थनगर में आपस में भिड़े सांसद-विधायक के कार्यकर्ता, मंच से MLA का नाम न लेने को लेकर शुरू हुआ विवाद

 

ऋषिपाल, छत्रु और कुसमा गिरफ्तार

पुलिस ने बच्चे को बरामद करने के साथ ही मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनकी पहचान ऋषिपाल, छत्रु और कुसमा के रूप में हुई है. तीनों पर बच्चे के अपहरण और कथित तौर पर बाल तस्करी में शामिल होने का आरोप है. पुलिस के मुताबिक CCTV फुटेज, तकनीकी जांच और स्थानीय स्तर पर जुटाई गई जानकारी की मदद से आरोपियों तक पहुंचने में सफलता मिली. इसके बाद अलीगढ़ के वाजिदपुर गांव से बच्चे को सुरक्षित बरामद किया गया.

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान से आए 500 हिंदू शरणार्थियों की विदाई पर भावुक हुए राजा भैया, बोले- ये पराए नहीं अपने हैं

 

संतान की चाह में रची साजिश

पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ में बच्चे को अगवा करने की वजह सामने आई है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक आरोपियों की मंशा संतान पाने और परिवार का नाम आगे बढ़ाने की थी. इसी चाह में 8 महीने के बच्चे को अगवा करने की कथित साजिश रची गई. हालांकि, पुलिस अभी पूरे मामले की पड़ताल कर रही है. जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि अपहरण की योजना कैसे बनाई गई थी और इसमें तीनों आरोपियों की अलग-अलग क्या भूमिका रही. फिलहाल बच्चा बरामद कर लिया गया है और तीनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं.