लेटेस्ट न्यूज़

राम-कृष्ण विवाद में माफी के बाद फिर धीरेंद्र शास्त्री का वृंदावन में 'टेढ़ा' बयान! बोले- हम पहले भी गलत नहीं थे

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक बार फिर भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण की तुलना को लेकर चर्चा में हैं. अपने बयान पर पहले कई बार माफी मांग चुके धीरेंद्र शास्त्री ने शनिवार को वृंदावन पहुंचकर एक बार फिर ठाकुर जी को टेढ़ा बताया.

ADVERTISEMENT

Dhirendra Shastri
Dhirendra Shastri (File Photo)
social share
Google CTA

Dhirendra Shastri News: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक बार फिर भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण की तुलना को लेकर चर्चा में हैं. अपने बयान पर पहले कई बार माफी मांग चुके धीरेंद्र शास्त्री ने शनिवार को वृंदावन पहुंचकर एक बार फिर ठाकुर जी को टेढ़ा बताया. उन्होंने साफ कहा कि वह पहले भी गलत नहीं थे और आज भी गलत नहीं हैं. इसके साथ ही उन्होंने अपने पुराने बयान पर माफी मांगने की वजह भी बताई. वृंदावन में बांके बिहारी के दर्शन करने पहुंचे बाबा ने सोशल मीडिया पर ट्रोल करने वालों को जवाब दिया और मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि से जुड़े मुद्दे पर साथ आने की अपील की. इस दौरान उन्होंने जल्द ही ब्रजवासी बनने का ऐलान भी किया. उनके बयान का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. कुछ लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं, तो कुछ समर्थन में भी उतर आए हैं.

बयान पर फिर दी सफाई

दरअसल, 29 अक्टूबर को मध्य प्रदेश के शिवपुरी में श्रीराम कथा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने भगवान राम और भगवान कृष्ण की तुलना करते हुए कहा था कि हमारे राम सीधे हैं, जबकि कृष्ण तीन जगह से टेढ़े हैं. उनके इस बयान पर काफी विवाद हुआ था. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी इस पर नाराजगी जताई थी. उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री को उत्तर प्रदेश में कथा नहीं करने देने और प्रदेश में घुसने से रोकने की बात कही थी. इस बयान के बाद यूपी की सियासत भी गरमा गई थी. ब्रज के साधु-संतों में भी नाराजगी देखने को मिली थी. विवाद के बीच बीजेपी की ओर से कृष्ण जन्मभूमि का मुद्दा उठाया गया और राधे-राधे को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई. धीरेंद्र शास्त्री इसके बाद राजा भैया के कुंडा में रामकथा करने पहुंचे थे और अब वहां से वृंदावन आए हैं.

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान से आए 500 हिंदू शरणार्थियों की विदाई पर भावुक हुए राजा भैया, बोले- ये पराए नहीं अपने हैं

ट्रोल करने वालों से क्या बोले?

वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री ने सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल करने वालों को संबोधित करते हुए कहा 'जो लोग सोशल मीडिया पर हमको ट्रोल करते रहते हैं, पोस्ट डालते रहते हैं, उनकी यदि पोस्टें पूरी हो गई हों, ट्रोलिंग पूरी हो गई हो तो तुम भी हमारी तरह बिहारी जी आकर कृष्ण जन्मभूमि मथुरा में जो औरंगजेब का कलंक लगा है, उसके लिए आओ. हमारे साथ बैठो. हम सब लोग मिलकर ब्रजवासी सनातनी मिलकर उस कलंक को मिटाने का उपाय निकालें.' उन्होंने आगे कहा, 'एक जोर दें मथुरा की ओर, अब सनातन का रथ मोड़ दें. वरना तुम सनातनी नहीं तनातनी हो.' उन्होंने बताया कि वह ठाकुर जी के दर्शन करने और उन्हें देखने आए हैं, जो कुछ दिनों के लिए कृष्ण भक्त बन गए थे. इसके बाद उन्होंने फिर कहा, 'हमारे बांके बिहारी जी टेढ़े हैं, त्रिभंगी रूप में.'

यह भी पढ़ें- सिद्धार्थनगर में आपस में भिड़े सांसद-विधायक के कार्यकर्ता, मंच से MLA का नाम न लेने को लेकर शुरू हुआ विवाद

बोले- बहुत जल्द ब्रजवासी होने वाले हैं

वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री ने जल्द ही ब्रजवासी बनने का ऐलान करते हुए कहा, 'हम बहुत जल्दी ब्रजवास करने वाले हैं. आपके किनारे पर चाय की चौकड़ी लगाएंगे. यही हम और आप बैठे हैं. आप चिंता ना करो. हम जल्दी ब्रजवासी होने वाले हैं.' उन्होंने कहा कि ब्रजवासी बनने के बाद वह उन लोगों को ललकारेंगे. इस दौरान उन्होंने अपना नारा राधे-राधे बताया और कहा कि वह किसी राजनेता को जवाब नहीं देते, क्योंकि उनका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है. राम और श्याम के बीच फर्क को लेकर उन्होंने कहा कि उनके लिए राधे-राधे और राम-राम में कोई अंतर नहीं है. वृंदावन में दिए इन बयानों के बाद अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या धीरेंद्र शास्त्री की इस सफाई से विवाद थमेगा या फिर बयानबाजी और तेज होगी? साथ ही 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले क्या राधे-राधे की सियासत आगे बढ़ेगी?

देखें पूरा वीडियो-