लेटेस्ट न्यूज़

UP विधानसभा चुनाव 2027: घोसी से सुजीत सिंह होंगे सपा के उम्मीदवार, शिवपाल यादव ने मंच से किया ऐलान

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपने पत्ते खोलना शुरू कर दिया है. सपा ने कुछ सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम लगभग तय कर दिए हैं. अब इस कड़ी में पूर्वांचल की घोसी विधानसभा सीट से सुजीत सिंह का नाम सामने आया है.

ADVERTISEMENT

शिवपाल यादव ने घोसी से सुजीत सिंह के नाम का किया ऐलान (Photo Enhanced by AI))
शिवपाल यादव ने घोसी से सुजीत सिंह के नाम का किया ऐलान (Photo Enhanced by AI))
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपने पत्ते खोलना शुरू कर दिया है. सपा ने कुछ सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम लगभग तय कर दिए हैं. अब इस कड़ी में पूर्वांचल की घोसी विधानसभा सीट से सुजीत सिंह का नाम सामने आया है. सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने एक कार्यक्रम के दौरान मंच से सुजीत सिंह को मजबूत करने की अपील की है. उन्होंने कहा है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पहले ही सुजीत सिंह के नाम की घोषणा कर चुके हैं. सुजीत सिंह पूर्व विधायक सुधाकर सिंह के बेटे हैं. सुधाकर सिंह के निधन के बाद घोसी विधानसभा सीट खाली हुई थी. इस सीट पर उपचुनाव होना था, लेकिन चुनाव नहीं हुआ. अब ये लगभग तय माना जा रहा है कि घोसी से सपा के उम्मीदवार सुजीत सिंह ही होंगे.

शिवपाल यादव ने नाम किया ऐलान

सपा नेता शिवपाल सिंह यादव घोसी एक कार्यक्रम में पहुंचे थे. वह मंच से जनता को संबोधित कर रहे थे और उनके बगल में खड़े थे पूर्व विधायक सुधाकर सिंह के बेटे सुजीत सिंह. शिवपाल यादव ने अपने संबोधन में कहा अखिलेश यादव पहले ही सुजीत सिंह के नाम की घोषणा कर चुके हैं. उन्होंने भी सुजीत को चुनाव लड़ाने का आश्वासन दिया था और उनके सिर पर हाथ रखकर भरोसा दिया था.

शिवपाल यादव ने आगे कहा, अब इस मामले में कोई संशय नहीं है. उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों से सुजीत सिंह को मजबूत करने की अपील की है. उन्होंने कहा है कि बहुत जल्द इसकी औपचारिक घोषणा भी हो जाएगी.

यह भी पढ़ें: मुलायम सिंह यादव की जयंती पर CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, सोशल मीडिया पर लिखी ये बात

सुधाकर सिंह की विरासत संभालेंगे सुजीत

शिवपाल सिंह यादव ने कहा है कि सुजीत सिंह अपने पिता सुधाकर सिंह की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाएंगे. वह समाजवादी पार्टी की सेवा करने के साथ ही क्षेत्र की जनता के लिए भी काम करेंगे. उन्होंने लोगों से सुजीत सिंह का समर्थन करने की अपील की है. इस दौरान उन्होंने पूर्व विधायक सुधाकर सिंह को श्रद्धांजलि भी दी.

यह भी पढ़ें: बीजेपी OBC मोर्चा की नई टीम का ऐलान, यूपी के इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए किसे मिला कौन सा पद

 

सुधाकर सिंह के निधन से खाली हुई सीट

बता दें कि घोसी से समाजवादी पार्टी के विधायक सुधाकर सिंह का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था. उनके निधन के बाद यह विधानसभा सीट खाली हो गई थी और यहां उपचुनाव होना था, लेकिन उपचुनाव नहीं हुआ. इससे पहले घोसी उपचुनाव में सुधाकर सिंह ने समाजवादी पार्टी के टिकट पर जीत दर्ज की थी. उनके निधन के बाद अखिलेश यादव ने उनके बेटे सुजीत सिंह को चुनाव लड़ाने की बात कही थी. अब शिवपाल यादव ने भी मंच से सुजीत सिंह के नाम पर मुहर लगा दी है.

यह भी पढ़ें: मुलायम सिंह यादव की जयंती पर CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, सोशल मीडिया पर लिखी ये बात