लेटेस्ट न्यूज़

1 साल पुरानी रंजिश में पिता और बेटे की हत्या, मुजफ्फरनगर में मुख्तियार और सुखजिंदर को घर के गेट पर गोलियों से भूना

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में यूपी-उत्तराखंड बॉर्डर पर रविवार देर शाम डबल मर्डर की सनसनीखेज वारदात सामने आई. पुरकाजी थाना क्षेत्र के दादूपुर गांव में बाइक सवार हमलावरों ने घर के गेट पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर पिता मुख्तियार और उनके बेटे सुखजिंदर की हत्या कर दी.

ADVERTISEMENT

Muzaffarnagar Double Murder Case
Muzaffarnagar Double Murder Case (Photo: Representational)
social share
Google CTA

Muzaffarnagar Double Murder Case: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में यूपी-उत्तराखंड बॉर्डर पर रविवार देर शाम डबल मर्डर की सनसनीखेज वारदात सामने आई. पुरकाजी थाना क्षेत्र के दादूपुर गांव में बाइक सवार हमलावरों ने घर के गेट पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर पिता मुख्तियार और उनके बेटे सुखजिंदर की हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए. बताया जा रहा है कि इस हत्याकांड के पीछे करीब एक साल पहले हुए मोनू हत्याकांड की पुरानी रंजिश है. घटना की जानकारी मिलते ही यूपी और उत्तराखंड, दोनों राज्यों की पुलिस मौके पर पहुंची.

बाइक सवार हमलावरों ने बरसाईं गोलियां

जानकारी के मुताबिक बाइक सवार कुछ हमलावर दादूपुर गांव में मुख्तियार के घर पहुंचे और गेट पर ही उन पर और उनके बेटे सुखजिंदर पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं. फायरिंग में दोनों पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. वारदात के बाद हमलावर बेखौफ होकर मौके से फरार हो गए. शुरुआती जानकारी के मुताबिक हत्या की वजह करीब एक साल पहले हुए मोनू हत्याकांड से जुड़ी पुरानी रंजिश बताई जा रही है.

यह भी पढ़ेंः ओवैसी पर क्यों भड़के आजम खान, चंद्रशेखर को लेकर भी कह दी बड़ी बात, खास बातचीत में खोले कई राज!

हिस्ट्रीशीटर पर साथियों के साथ हत्या करने का आरोप

इस दोहरे हत्याकांड में पुरकाजी थाने के एक हिस्ट्रीशीटर पर अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या करने का आरोप लगाया गया है. घटना की सूचना पर यूपी और उत्तराखंड, दोनों राज्यों की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की. जांच के दौरान मृतकों के आधार कार्ड, बिजली बिल और राशन कार्ड उत्तराखंड के पाए गए. इससे घटनास्थल उत्तराखंड क्षेत्र में होने की बात सामने आई. इसके बावजूद पीड़ित परिवार ने उत्तर प्रदेश की मुजफ्फरनगर पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की.

SSP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

डबल मर्डर की सूचना मिलते ही मुजफ्फरनगर के एसएसपी सूरज कुमार राय घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात की. परिवार ने उनसे उत्तराखंड क्षेत्र में हुई वारदात के बावजूद मुजफ्फरनगर पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की. इस पर एसएसपी ने पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कराने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया. साथ ही हत्याकांड का खुलासा करने के लिए चार पुलिस टीमों का गठन किया गया है. पुलिस अब आरोपियों की तलाश और मामले की जांच में जुटी है.

यह भी पढ़ेंः अयोध्या से जनकपुर धाम तक चलेगी ट्रेन, PM मोदी और बालेन शाह दिखाएंगे हरी झंडी, देखें पूरा रुट