वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर की LED स्क्रीन पर चलने लगे फिल्मी गाने, वीडियो देखकर लोग हुए नाराज

मदन गोपाल

• 09:01 AM • 23 Nov 2026

मथुरा के वृंदावन स्थित विश्व प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर की व्यवस्थाओं पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं. मंदिर मार्ग पर श्रद्धालुओं को ठाकुर जी के लाइव दर्शन कराने के लिए लगाई गई LED स्क्रीन पर अचानक फिल्मी गाने चलने लगे. इसका वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है.

Banke Bihari Temple News

Banke Bihari Temple News

Google CTA

Banke Bihari Temple News: मथुरा के वृंदावन स्थित विश्व प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर की व्यवस्थाओं पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं. मंदिर मार्ग पर श्रद्धालुओं को ठाकुर जी के लाइव दर्शन कराने के लिए लगाई गई LED स्क्रीन पर अचानक फिल्मी गाने चलने लगे. इसका वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. बताया जा रहा है कि यह वीडियो 15 अक्टूबर का है. घटना सामने आने के बाद मंदिर की व्यवस्था संभाल रही हाई पावर कमेटी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं. मंदिर मार्ग पर लगी स्क्रीन का मकसद श्रद्धालुओं को मंदिर के लाइव दर्शन कराना था, लेकिन वहां फिल्मी गाने चलने से लोगों में हैरानी और नाराजगी देखी जा रही है.

यह भी पढ़ें...

सेवायत हिमांशु गोस्वामी ने उठाए सवाल

बांके बिहारी मंदिर के सेवायत और हाई पावर कमेटी के सदस्य हिमांशु गोस्वामी ने इस घटना पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा, "हाई पावर कमेटी द्वारा श्रद्धालुओं को बांके बिहारी जी के दर्शन हो सके, इस कारण से जगह-जगह एलईडी लगाई गई है, जिसमें श्रद्धालु बांके बिहारी जी के लाइव दर्शन कर सकें. लेकिन दर्शनों की जगह फिल्मी गाने बजते हुए श्रद्धालुओं को दिखे, तो सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिरकार किसकी गलती से यह गाने चले." हिमांशु गोस्वामी ने इसे सुप्रीम कोर्ट द्वारा लाइव स्क्रीनिंग पर लगाई गई रोक की सीधी अवहेलना बताया और इस चूक के लिए जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है.

यह भी पढ़ें- अयोध्या से जनकपुर धाम तक चलेगी ट्रेन, PM मोदी और बालेन शाह दिखाएंगे हरी झंडी, देखें पूरा रुट

 

नगर आयुक्त ने ऑपरेटर की गलती बताई

इस मामले में नगर निगम के नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने भी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने व्हाट्सएप ग्रुप में सूचना साझा करते हुए बताया कि LED स्क्रीन को ऑपरेट करने वाले ऑपरेटर से भूलवश फिल्मी गाने चल गए थे. हालांकि, इस घटना के बाद यह सवाल उठ रहा है कि श्रद्धालुओं को लाइव दर्शन कराने के लिए लगाई गई स्क्रीन पर ऐसी चूक कैसे हुई. वायरल वीडियो के सामने आने के बाद मंदिर की व्यवस्थाओं और स्क्रीन संचालन की जिम्मेदारी को लेकर चर्चा तेज हो गई है.