अयोध्या से जनकपुर धाम के बीच चलेगी 'सरयू-कमला एक्सप्रेस', यूपी और नेपाल के बीच इन 10 स्टेशनों पर होगा ठहराव

अभय राठौर

• 04:35 PM • 23 Nov 2026

Saryu Kamla Express: भारतीय रेलवे ने अयोध्या और नेपाल के जनकपुर धाम के बीच 'सरयू-कमला एक्सप्रेस' शुरू की है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के पीएम बालेन्द्र शाह ने 23 नवंबर को ट्रेन को हरी झंडी दिखा दी है. अपनी यात्रा के दौरान 10 प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन.

सरयू-कमला एक्सप्रेस स्टॉपेज

सरयू-कमला एक्सप्रेस स्टॉपेज

Google CTA

Saryu Kamla Express: भारतीय रेलवे ने उत्तर प्रदेश से नेपाल के बीच नई ट्रेन सेवा शुरू की है. 'सरयू-कमला एक्सप्रेस' साप्ताहिक ट्रेन है, जो भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या और माता सीता की जन्मभूमि जनकपुर के बीच चलेगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने 23 नवंबर 2026 को इस ट्रेन को वर्चुअल हरी झंडी दिखाई है. हालांकि यह ट्रेन 28 नवंबर से यात्रियों के लिए शुरू हो जाएगी. लगभग 604 किलोमीटर की दूरी तय करने वाली यह साप्ताहिक ट्रेन जनकपुर धाम से हर शनिवार को और अयोध्या कैंट से हर सोमवार को चलेगी.

यह भी पढ़ें...

यूपी और बिहार के प्रमुख स्टॉपेज

सरयू-कमला एक्सप्रेस (15595-15596) एक साप्ताहिक ट्रेन है. अपनी यात्रा के दौरान ट्रेन अयोध्या कैंट और जनकपुर धाम के बीच उत्तर प्रदेश और बिहार के कई महत्वपूर्ण कस्बों और शहरों से होकर गुजरेगी. इस दौरान यह ट्रेन 10 प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी. इनमें जयनगर, मधुबनी, शीशो, सीतामढ़ी, रक्सौल, नरकटियागंज, गोरखपुर, बस्ती, मनकापुर और अयोध्या धाम स्टेशन शामिल है. 

यह भी पढ़ें: अयोध्या से जनकपुर जाने वाली ट्रेन में बैठने से पहले जान लें ये नियम, वरना टिकट होने के बावजूद भी नहीं कर पाएंगे सफर

जनकपुर से अयोध्या का टाइमटेबल (ट्रेन नंबर 15595)

रेलवे बोर्ड द्वारा जारी समय सारणी के अनुसार, गाड़ी संख्या 15595 जनकपुर धाम से अयोध्या कैंट के बीच हर शनिवार को चलेगी, जिसका प्रमुख स्टेशनों पर समय इस प्रकार है.

  • जनकपुर धाम: शनिवार दोपहर 1:10 बजे
  • जयनगर: शनिवार दोपहर 2:25 बजे
  • सीतामढ़ी: शनिवार शाम 7:00 बजे
  • नरकटियागंज: शनिवार रात 10:50 बजे
  • गोरखपुर: रविवार तड़के 3:55 बजे
  • अयोध्या कैंट: रविवार सुबह 8:10 बजे

यह भी पढ़ें: अयोध्या से जनकपुर जाने वाली ट्रेन में बैठने से पहले जान लें ये नियम, वरना टिकट होने के बावजूद भी नहीं कर पाएंगे सफर

अयोध्या से जनकपुर का टाइमटेबल (ट्रेन नंबर 15596)

वापसी दिशा में गाड़ी संख्या 15596 अयोध्या कैंट से जनकपुर धाम के लिए हर सोमवार को रवाना होगी, जिसका प्रमुख स्टेशनों पर समय इस प्रकार तय किया गया है.

  • अयोध्या कैंट: सोमवार शाम 5:50 बजे
  • गोरखपुर: सोमवार रात 10:13 बजे
  • नरकटियागंज: मंगलवार तड़के 1:50 बजे
  • सीतामढ़ी: मंगलवार सुबह 4:42 बजे
  • जयनगर: मंगलवार सुबह 8:45 बजे
  • जनकपुर धाम: मंगलवार दोपहर 12:40 बजे

यह भी पढ़ें: अयोध्या से जनकपुर जाने वाली ट्रेन में बैठने से पहले जान लें ये नियम, वरना टिकट होने के बावजूद भी नहीं कर पाएंगे सफर