UP Board Result 2026 Date Out: यूपी बोर्ड के 10-12वीं रिजल्ट की तारीख का हुआ ऐलान, इस दिन आएंगे नतीजे

UP Board Result 2026 Date Out: यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम 23 अप्रैल को शाम 4 बजे घोषित किया जाएगा. सचिव भगवती सिंह प्रयागराज से नतीजे और टॉपर्स की लिस्ट जारी करेंगे.

यूपी तक

• 02:17 PM • 22 Apr 2026

follow google news

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) के 53 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं का लंबा इंतजार आखिरकार खत्म होने जा रहा है. यूपी बोर्ड ने साल 2026 की 10वीं और 12वीं की परीक्षा के परिणामों की आधिकारिक तिथि घोषित कर दी है. 23 अप्रैल 2026 की शाम को उत्तर प्रदेश के लाखों विद्यार्थियों का भाग्य तय हो जाएगा.

यह भी पढ़ें...

प्रयागराज से जारी होगा परीक्षा परिणाम

बोर्ड के सचिव भगवती सिंह 23 अप्रैल को शाम 4 बजे प्रयागराज स्थित मुख्यालय से प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रिजल्ट की घोषणा करेंगे. इस दौरान न केवल हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के नतीजे जारी होंगे, बल्कि प्रदेश के टॉप-10 होनहारों की सूची भी सार्वजनिक की जाएगी.

रिकॉर्ड 15 दिनों में पूरा हुआ मूल्यांकन

एशिया की सबसे बड़ी बोर्ड परीक्षा में इस बार 53 लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए थे. बोर्ड ने अपनी कार्यकुशलता दिखाते हुए महज 15 दिनों के भीतर करोड़ों कॉपियों के मूल्यांकन का कार्य पूरा कर लिया, जिसके चलते इस बार परिणाम अप्रैल के तीसरे सप्ताह में ही जारी किए जा रहे हैं.

वेबसाइट के साथ डिजिलॉकर पर भी दिखेगा रिजल्ट

छात्रों की सुविधा के लिए बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि परिणाम जारी होने के तुरंत बाद छात्र अपनी मार्कशीट यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकेंगे. सर्वर लोड या वेबसाइट स्लो होने की स्थिति में छात्र डिजीलॉकर (DigiLocker) और एसएमएस (SMS) के माध्यम से भी अपना परिणाम और डिजिटल अंकतालिका प्राप्त कर पाएंगे.