UP Board 10th & 12th Result News: रिजल्ट से पहले यूपी बोर्ड के सचिव ने क्या बता दिया, कब आएंगे नतीजे?

UP Board 10th & 12th Result News: यूपी बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने बताया कि 10वीं-12वीं का रिजल्ट अप्रैल के अंतिम सप्ताह में संभावित है. नंबर बढ़वाने वाले साइबर ठगों से सावधान रहने की चेतावनी भी जारी की गई है.

यूपी तक

• 01:29 PM • 21 Apr 2026

follow google news

UP Board 10th & 12th Result News: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के संपन्न होने के बाद अब करीब 53 लाख छात्रों की धड़कनें तेज हो गई हैं. कॉपियों का मूल्यांकन रिकॉर्ड समय में पूरा करने के बाद बोर्ड अब रिजल्ट जारी करने की अंतिम तैयारियों में जुटा है. बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने नतीजों की तारीख और साइबर ठगों से सावधानी को लेकर अहम जानकारी साझा की है.

यह भी पढ़ें...

15 दिनों में जांची गईं 2.75 करोड़ कॉपियां: बोर्ड ने बनाया रिकॉर्ड

यूपी बोर्ड ने इस बार मूल्यांकन कार्य में नया कीर्तिमान स्थापित किया है. बोर्ड सचिव भगवती सिंह के अनुसार:

  • मूल्यांकन अवधि: 18 मार्च से 4 अप्रैल के बीच मात्र 15 कार्य दिवसों में कॉपियां जांची गईं.
  • विशाल नेटवर्क: प्रदेश के 254 केंद्रों पर करीब 1.53 लाख परीक्षकों ने 2 करोड़ 75 लाख उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा किया.
  • कड़ी निगरानी: पूरी प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में संपन्न हुई, ताकि पारदर्शिता बनी रहे.

अप्रैल के अंतिम सप्ताह में आ सकता है रिजल्ट

रिजल्ट की तारीख को लेकर सचिव ने स्पष्ट किया कि बोर्ड अपनी निर्धारित टाइमलाइन पर काम कर रहा है. संभावना जताई जा रही है कि अप्रैल के अंतिम सप्ताह में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के नतीजे एक साथ घोषित किए जा सकते हैं.

नोट: रिजल्ट से एक दिन पहले बोर्ड आधिकारिक प्रेस नोट जारी कर समय की पुष्टि करेगा. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ही सचिव टॉप-10 मेधावियों (Toppers) की सूची भी जारी करेंगे.

सावधान! नंबर बढ़वाने के नाम पर आ रहे हैं फर्जी कॉल

रिजल्ट के इंतजार के बीच साइबर अपराधी भी सक्रिय हो गए हैं. बोर्ड सचिव ने छात्रों और अभिभावकों को विशेष चेतावनी दी है:

  • ठगी का तरीका: साइबर ठग खुद को बोर्ड कर्मचारी बताकर नंबर बढ़वाने के बदले पैसों की मांग कर रहे हैं.
  • बोर्ड की अपील: सचिव ने कहा कि बोर्ड कभी भी किसी छात्र से सीधे संपर्क नहीं करता. ऐसे कॉल्स आने पर उन्हें रिकॉर्ड करें, स्क्रीनशॉट लें और तत्काल जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) या साइबर हेल्पलाइन को सूचित करें.
  • एफआईआर के निर्देश: सभी जिलों के DIOS को निर्देशित किया गया है कि ऐसी शिकायतों पर तुरंत एफआईआर दर्ज कराई जाए.

कैसे चेक करें अपना रिजल्ट?

रिजल्ट घोषित होने पर छात्र इन आधिकारिक वेबसाइट्स पर अपना रोल नंबर डालकर मार्कशीट देख सकते हैं: