UPSSSC लोअर PCS भर्ती में आया बड़ा अपडेट! वेबसाइट की दिक्कतों के बीच आयोग ने बढ़ाई आवेदन की आखिरी तारीख, अब 25 जून तक भर सकेंगे फॉर्म

UPSSSC Lower PCS: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने लोअर पीसीएस भर्ती की अंतिम तिथि बढ़ाकर 25 जून 2026 कर दी है. वेबसाइट की दिक्कतों के चलते अभ्यर्थियों को राहत देते हुए आयोग ने कुल पदों की संख्या 2285 से बढ़ाकर 2587 कर दी है.

यूपी तक

• 05:06 PM • 18 Jun 2026

follow google news

UPSSSC Lower PCS: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की लोअर पीसीएस भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों को पिछले कई दिनों से भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था. सोशल मीडिया पर लगातार शिकायतें सामने आ रही थीं कि आयोग की वेबसाइट ठीक से काम नहीं कर रही है और फॉर्म अपलोड नहीं हो पा रहे हैं. आवेदन की अंतिम तिथि 18 जून होने के कारण छात्र और उम्मीदवार समय पर आवेदन नहीं कर पा रहे थे.

यह भी पढ़ें...

आयोग का बड़ा फैसला

अभ्यर्थियों की समस्याओं और बढ़ती शिकायतों को देखते हुए यूपी ट्रिपल एससी ने बड़ा फैसला लिया है. आयोग ने आवेदन की अंतिम तिथि को 18 जून 2026 से बढ़ाकर 25 जून 2026 कर दिया है, जिससे अब उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है.

पदों की संख्या में भी बढ़ोतरी

इस भर्ती प्रक्रिया में केवल समय सीमा ही नहीं बढ़ाई गई, बल्कि रिक्त पदों की संख्या में भी इजाफा किया गया है. पहले कुल 2285 पदों पर भर्ती होनी थी, जिसे अब बढ़ाकर 2587 कर दिया गया है. इससे अभ्यर्थियों के लिए चयन के अवसर और अधिक बढ़ गए हैं.

आवेदन और संशोधन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी

आयोग ने स्पष्ट किया है कि जिन्होंने पहले ही आवेदन कर दिया है, उन्हें दोबारा शुल्क जमा करने की आवश्यकता नहीं होगी. हालांकि, यदि वे नए बढ़ाए गए पदों के लिए विचार चाहते हैं, तो उन्हें लॉगिन करके अपने आवेदन में पदों की प्राथमिकता (Preference) अपडेट करनी होगी. ऐसा न करने पर केवल पहले चुने गए विकल्पों के आधार पर ही उनका चयन माना जाएगा.

विभागवार पदों में बदलाव

उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय में सहायक प्रबंधक (गैर-तकनीकी) के पद 134 से बढ़ाकर 181 कर दिए गए हैं. वहीं पंचायती राज विभाग में कर अधिकारी (Tax Officer) के 24 नए पद भी शामिल किए गए हैं. इन पदों का आरक्षण भी तय कर दिया गया है, जिसमें अनारक्षित, ओबीसी, एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस वर्ग शामिल हैं.

नई अंतिम तिथियां और आगे की प्रक्रिया

आवेदन शुल्क जमा करने और आवेदन सबमिट करने की अंतिम तिथि अब 25 जून 2026 तय की गई है, जबकि शुल्क समायोजन और आवेदन संशोधन की अंतिम तिथि अलग से निर्धारित की गई है. आयोग ने यह भी कहा है कि जिन अभ्यर्थियों ने पहले ही आवेदन कर दिया है, उन्हें दोबारा आवेदन करने की जरूरत नहीं है, लेकिन उन्हें अपनी प्राथमिकताएं समय पर अपडेट करनी होंगी.