रामपुर में शादी की जिद में टावर पर चढ़ी युवती, घंटों तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा...

Rampur Girl Tower Incident: उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के मिलक थाना क्षेत्र में प्रेमी से शादी की जिद को लेकर एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई. घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई और घंटों चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस ने समझाकर युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया.

यूपी तक

• 01:30 PM • 18 Jun 2026

follow google news

Rampur Girl Tower Incident: उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के मिलक थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई, जहां एक युवती प्रेमी से शादी की जिद को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई. “शादी कराओ, शादी कराओ, वरना अंजाम अच्छा नहीं होगा” जैसे नारों के साथ उसने टावर पर चढ़कर हड़कंप मचा दिया. इस घटना ने फिल्म शोले के वीरू वाले सीन की याद दिला दी लेकिन यहां मामला बिल्कुल उल्टा था.

यह भी पढ़ें...

प्रेमी से शादी की जिद में टावर पर चढ़ी युवती

जानकारी के अनुसार, युवती का कहना था कि उसे किसी भी हाल में अपने प्रेमी से ही शादी करनी है. इसी जिद के चलते वह सीधे मोबाइल टावर पर चढ़ गई और नीचे उतरने से इनकार कर दिया.  घटना के बाद गांव में अफरातफरी मच गई और देखते ही देखते भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए.

मौके पर पहुंची पुलिस और परिजन

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. परिजन, ग्रामीण और पुलिसकर्मियों ने युवती को समझाने की कई कोशिशें की, लेकिन वह अपनी मांग पर अड़ी रही. लोग लगातार उसे नीचे उतरने की अपील करते रहे, “अरे भैया नीचे आ जाओ, बात तो नीचे आकर ही होगी,” लेकिन युवती किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थी.

घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

टावर पर चढ़ी युवती के कारण इलाके में घंटों तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा. भीड़, शोर और तनावपूर्ण माहौल के बीच पुलिस और परिजन लगातार उसे शांत कराने में लगे रहे. पुलिस के अनुसार, युवती साफ तौर पर कह रही थी कि जब तक उसकी प्रेमी से शादी की मांग पूरी नहीं होती, वह नीचे नहीं उतरेगी. 

पुलिस की सूझबूझ से सुरक्षित उतारी गई युवती

काफी देर की मशक्कत के बाद पुलिस ने सूझबूझ दिखाते हुए युवती को सुरक्षित नीचे उतारा. नीचे उतरते समय महिला पुलिसकर्मी ने उसे सहारा दिया और सुरक्षित तरीके से नीचे लाया गया. इसके बाद पुलिस ने युवती को थाने ले जाकर मामले की पूछताछ शुरू की.

पुलिस का बयान और शुरुआती जांच

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सूचना मिलने पर टीम तुरंत मौके पर पहुंची थी. युवती एक व्यक्ति से शादी की जिद पर टावर पर चढ़ गई थी। समझाने-बुझाने के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया गया है. पुलिस ने बताया कि फिलहाल परिजन उसे समझाने की कोशिश कर रहे हैं और यदि कोई लिखित शिकायत मिलती है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी .