ICSE Board 12th topper Tanishka marksheet : 12वीं की टॉपर तनिष्का वार्ष्णेय की मार्कशीट और नंबर देख चौंक जाएंगे

ICSE Board 12th topper Tanishka marksheet : ICSE बोर्ड 12वीं में संभल की तनिष्का वार्ष्णेय ने 97.25% अंक लाकर जिले का नाम रोशन किया. जानिए उनकी मेहनत, रणनीति और आगे की योजना.

ICSE Board 12th topper Tanishka marksheet

हर्ष वर्धन

• 05:15 PM • 01 May 2025

follow google news

ICSE Board 12th topper Tanishka marksheet : संभल जिले की तनिष्का वार्ष्णेय ने ICSE बोर्ड के 12वीं रिजल्ट में कीर्तिमान रच दिया है. चंदौसी के सैक्रेड हार्ट स्कूल की छात्रा तनिष्का ने इस साल बोर्ड परीक्षा में शानदार 97.25% अंक हासिल किए हैं. 30 अप्रैल को घोषित हुए रिजल्ट के बाद से ही उनके घर में बधाइयों का तांता लगा हुआ है. माता-पिता से लेकर मोहल्ले वालों तक, हर कोई तनिष्का की सफलता पर गर्व महसूस कर रहा है.

यह भी पढ़ें...

किस सब्जेक्ट में तनिष्का को मिले कितने मार्क्स

तनिष्का की मार्कशीट के अनुसार उन्हें,

  • इंग्लिश- 98 
  • हिंदी- 98
  • मैथ्स- 97
  • फिजिक्स- 92 
  • कैमस्ट्री- 94
  • फिजिकल एड्युकेशन- 96 मार्क्स मिले हैं.  

यहां देखें तनिष्का की मार्कशीट

क्या है तनिष्का की सफलता का राज?

यूपी Tak से खास बातचीत में तनिष्का ने अपनी सफलता का राज बताया. उन्होंने कहा कि वह हर दिन 5-6 घंटे की नियमित पढ़ाई करती थीं और क्लास में पूरी तरह ध्यान देती थीं. उन्होंने बताया कि उन्होंने किसी को कॉम्पिटिशन नहीं माना बल्कि खुद को बेहतर करने पर फोकस किया. उनका मानना है कि मेहनत और अनुशासन ही सफलता की कुंजी है. 

कौन-कौन है तनिष्का के परिवार में?

तनिष्का के माता-पिता चयनिका वार्ष्णेय और विनोद कुमार गुप्ता दोनों सरकारी शिक्षक हैं. उनके परिवार में उनका एक छोटा भाई भी है, जो अभी स्कूल में पढ़ रहा है. 

ये है तनिष्का की भविष्य की योजना

भविष्य की योजना पर बात करते हुए तनिष्का ने बताया कि वह पहले बीटेक करेंगी और फिर UPSC की तैयारी करेंगी. उनका सपना है कि वह सिविल सेवा में जाकर देश की सेवा करें. संभल की यह बेटी आज लाखों छात्रों के लिए प्रेरणा बन चुकी है. तनिष्का की मेहनत और लगन यह साबित करती है कि अगर इरादे मजबूत हों, तो कोई भी लक्ष्य दूर नहीं.

ये भी पढ़ें: ICSE Board 12th result: 12वीं में 100 में 100 लाने वाले नैतिक बंसल की मार्कशीट और नंबर देख चौंक जाएंगे



 

    follow whatsapp